Sat 18 Apr 2026

ब्रेकिंग

पहले से पूरे कार्यों को दोबारा टेंडर में शामिल करने का आरोप

मंगेतर की मौत के सदमे में युवती ने भी दी जान, दो परिवारों में मातम

घायल नंदी के लिए देवदूत बने राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के कार्यकर्ता,तत्परता से बचाई जान

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में एक पिता ने 4 बच्चों की हत्या,सोते समय चापड़ से काट दी सभी की गर्दन, और खुद भी कर ली आत्महत्या!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Mar 27, 2025
Post views : 57

यूपी में एक पिता ने 4 बच्चों की हत्या,सोते समय चापड़ से काट दी सभी की गर्दन, और खुद भी कर ली आत्महत्या!

    उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर : दरअसल शहीदों की नगरी शाहजहांपुर जिले में पिता ने चापड़ से गला काटकर 4 बच्चों की हत्या कर दी इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली घटना बुधवार रात की है वारदात की जानकारी लोगों को गुरुवार की सुबह हो पाई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की घटना के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है यहां के रहने वाले राजीव (36) का पत्नी से विवाद चल रहा था इसकी वजह से पत्नी मायके चली गई थी इसे लेकर राजीव गुस्से में था बुधवार की रात खाना खाने के बाद राजीव अपने बच्चों स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (7) और ऋषभ (5) के साथ घर में सोया था. जबकि राजीव के पिता पृथ्वीराज घर के बाहर सोए थे देर रात राजीव ने चापड़ से चारों बच्चों का गला काट दिया इससे मौके पर ही सभी की मौत हो गई. इसके बाद राजीव ने भी आत्महत्या कर ली पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर राजेश द्विवेदी का कहना है कि रोजा थाने क्षेत्र के एक गांव में सूचना मिली थी कि किसी मानसिक बीमारी और पारिवारिक कलह में युवक ने अपने 4 बच्चों की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की पृथ्वीराज ने बताया कि मैं दूसरी जगह सोया था जबकि राजीव और पोते-पोतियां अलग कमरे में सोए थे. बहू के न होने के कारण मैं खुद ही सुबह चाय बनाकर बच्चों को पिलाता था गुरुवार की सुबह भी चाय बनाकर मैंने बच्चों को आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला राजीव को भी आवाज दी तब भी कोई जवाब नहीं मिला. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था शौचालय की छत से होकर मैं अंदर पहुंचा तो बच्चों की लाशें पड़ी थी. सभी की गर्दन काटी गई थी. खून बिखरा था. राजीव ने भी आत्महत्या कर ली थी   पृथ्वीराज के अनुसार उनके घर में पारिवारिक कलह चल रही थी. एक साल पहले राजीव का एक्सीडेंट हो गया था उसके सिर में चोट लग गई थी. इसकी दवाई भी चल रही थी चोट के कारण वह कभी-कभी अपना मानसिक संतुलन खो बैठता था काफी गुस्सा करने लगता था एक दिन पहले ही उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था. इसके बाद उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी पिता ने बताया कि राजीव की शादी 14 साल पहले क्रांति से हुई थी. उनके 5 बेटों में राजीव सबसे बड़ा था सबसे छोटे बेटे अंकित की भी डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है उसे ब्रेन ट्यूमर था. 2 बेटे राजन और संजीव पास के दूसरे मकान में रहते हैं जबकि एक बेटा कुलदीप शहर में रहता है. वह वहीं पर काम करता है. राजीव की मां की भी मौत हो चुकी है, पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मां ने कहा कि उसका पति पहले से ही पूरे परिवार को खत्म करने की बात कर रहा था. लेकिन इस इस बात का यकीन नहीं था कि वह अपने बच्चों को मौत के घाट उतार देगा. घटना के 7 घंटे के बाद बाद एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को गहनता की विवेचना करने के निर्देश दिए. एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि बच्चों की हत्या करने वाला पिता का मानसिक अस्पताल से इलाज चल रहा था और उसी के चलते ही उसने घटना को अंजाम दिया है, ADG का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि परिवारों में विवाद के मामले पर पुलिस ने पारिवारिक समझौता केंद्र बने हुए हैं जहां परिवारों की काउंसलिंग की जाती है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन