Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: स्वतंत्रता दिवस,आगामी त्योहार दृष्टिगत शांति,सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु बरेली शहर की मिश्रित आबादी एवं संवेदन शील एवं मुख्य बाजार आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च कर जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Aug 11, 2025
Post views : 44

स्वतंत्रता दिवस,आगामी त्योहार दृष्टिगत शांति,सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु बरेली शहर की मिश्रित आबादी एवं संवेदन शील एवं मुख्य बाजार आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च कर जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली रमित शर्मा,अविनाश सिंह जिलाधिकारी,अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा घुड़सवार पुलिस फोर्स के साथ आगामी त्योहार-जुलूस स्वतंत्रता दिवस,श्री कृष्ण जन्माष्टमी,चैहल्लुम,18 अगस्त से 20 अगस्त 2025 तक उर्स, गंगा महारानी जुलूस आदि के दृष्टिगत सुऱक्षा,शान्ति और कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु बरेली शहर के थाना कोतवाली, थाना किला क्षेत्रांतर्गत उर्स के दृष्टिगत इस्लामिया ग्राउण्ड का भ्रमण कर आस पास क्षेत्रों का ड्रोन के माध्यम से निरीक्षण किया गया।तत्पश्चात बिहारीपुर चौकी से मलूकपुर चौकी होते हुये गंगा महारानी मन्दिर तक फ्लैग रूटमार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।तदोपरान्त सिटी स्टेशन रोड़ होते हुए चौपला चौराहा तक रूट मार्च किया गया।इस दौरान प्रमुख बाजारों,चौराहों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजनमानस से संवाद स्थापित कर शासन के द्वारा जारी गाइडलाइन से भी अवगत कराया इसके साथ ही आपसी भाईचारा,शान्ति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।इस दौरान मानुष पारिक पुलिस अधीक्षक नगर, अकमल खान पुलिस अधीक्षक यातायात,अंलकार अग्निहोत्री सिटी मजिस्ट्रेट बरेली,सुश्री सोनाली मिश्रा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय,पंकज श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सहित संबंधित थाना प्रभारी मय फोर्स एवं घुडसवार पुलिस जवान आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन