Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

165 कारीगरों ने कराया पंजीकरण

घायल युवक के इलाज के लिए आगे आए

ट्रक और एस्कॉर्ट कार समेत छह तस्कर पकड़े गए

हरदोई पुल पर युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पतंग दुकानों पर चली जांच

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सोते वक्त लाखों के जेवर-नकदी की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की हरकत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Oct 23, 2025
Post views : 187

पुलिस पिकेटिंग के बावजूद चोरों का बेखौफ अंदाज, लोगों में रोष

 

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखरपुर नहर के पास रहने वाले अभिषेक सिंह चंदेल के घर में बीती रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी की है। हैरानी की बात यह है कि चोरी पुलिस पिकेटिंग वाले इलाके में हुई, लेकिन चोर बिना किसी डर के अपना काम करके फरार हो गए। घटना की पूरी तस्वीर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला रात के अंधेरे का है, जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। बेखौफ़ चोरों ने बड़े आराम से घर के अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने अलमारियां और लॉकर खंगाल डाले। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्होंने अपना सामान बिखरा हुआ पाया और चोरी का अंदाजा हुआ। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज सिक्योर कर ली। फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग सामान लेकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इसी आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है और कहा है कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे। हालांकि, स्थानीय लोग इस घटना से सन्न हैं। उनका कहना है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस की पिकेटिंग चल रही थी, फिर भी चोर इतने बेधड़क होकर चोरी करके भाग गए। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाए। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है और विशेष टीम बनाकर छानबीन शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के कैमरों के रिकॉर्ड देखे जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि वे चोरों के निशान पर हैं और जल्द ही उन्हें पकड़कर माल बरामद करा लेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन