Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गरीबों का ‘सहारा’ बनी कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन की रसोई, मुफ्त में मिलता है भूखों को भरपेट भोजन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 9, 2025
Post views : 144

138वें निःशुल्क भोजन वितरण में शहर कोतवाल अवनीश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️

उन्नाव। उत्तर प्रदेश का जिला उन्नाव में एक ऐसी संस्था है जो गरीब, असहाय लोगों को समय पर खाना देने का कार्य तीन वर्षों से कर रही है। स्टेशन परिसर में प्रत्येक सोमवार की दोपहर 1 बजे कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई के द्वारा बच्चों, गरीब, असहाय, बेबस, लाचार, दैनिक मजदूर, ऑटो, ठेला, रिक्शा चालक एवं आमजनों के लिए नि:शुल्क भोजन वितरण चलाया जाता है। यहां उन्हें पेट भर भोजन कराया जाता है। और हर बार भोजन बदल बदल कर ही परोसा जाता है। इस सोमवार को यानि आज सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह वह उनकी टीम पहुंची जहां 138वें निःशुल्क भोजन वितरण ने सेवा की और संस्था की प्रशंसा करते हुए इस कार्य को नर सेवा नारायण सेवा का रूप बताया कोतवाल अवनीश सिंह ने सभी सदस्यों से मिलकर उनकी तारीफ भी की। वहीं कोतवाली परिसर में मंगलवार को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे का आमंत्रण पत्र चेतन मिश्रा के हाथ में सौंपते हुए सभी को आमंत्रित भी किया। बातचीत के दौरान संस्थापक चेतन मिश्रा ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक सोमवार को गरीब, असहाय, रिक्शा चालक, ऑटो चालक एवं आम जनों के लिए “अन्नपूर्णा रसोई” चलाई जा रही है। इस सोमवार को भी जरुरतमंद 200 लोगों को भरपेट भोजन व छाछ हमारे रसोई परिवार के सदस्यों की तरफ से खिलाया गया।

 

इंसानियत की मिसाल बने चेतन

समझने वाली बात है कि कुछ लोग शौक से खाना बनाते हैं तो कुछ लोगों का पेशा ही खाना बनाना होता है, कुछ लोगों को खाना बनाने के साथ- साथ नए-नए व्यंजन खाना भी पसंद होता है। लेकिन हर किसी के नसीब में दो वक्त की रोटी नहीं लिखी होती। आज भी हमारे देश में बहुत से ऐसे परिवार हैं जो लोग रोज भूखे सोते हैं,बेसहारा,असहाय लोगों की भुखमरी खत्म करने के लिए सरकार भी कोई ठोस कदम नहीं उठाती हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा लगता है कि अभी भी कुछ लोगों में इंसानियत बाकी है। एक ऐसी ही इंसानियत की मिसाल हैं। इसी इसांनियत की मिसाल कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के संस्थापक चेतन मिश्रा व उनके सहयोगीगण बने हुए है। जिसकी चर्चा आसपास के जिलों में भी हो रही है।

सहयोग की अपील की

संस्था का कहना है कि समाज के हर वर्ग को इसके साथ जोडऩे का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। और लोगों से अपील की जाती है अपने प्रियों के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, घर में बजुर्गों की पुण्यतिथि के दिन कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन की रसोई में आकर आर्थिक सहयोग के साथ-साथ सेवा कार्य कर पुण्य के भागीदार बने ।

संस्था के संस्थापक चेतन मिश्रा ने कहा भूखे को भोजन कराना एक यज्ञ के समान है। इस महान कार्य से एक तो पुण्य के भागीदार बनते हैं और दूसरा आत्मिक शांति मिलती है। इसी सोच के साथ दिन-रात जुटी है संस्था क्षेत्रीय अस्पतालों में उपचार के लिए हर रोज पहुंचने वाले सैकड़ों रोगियों व उनके साथ आए तीमारदारों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाना चाहती है। लेकिन संस्था का मानना है कि इस महान कार्य में सभी दानवीरों को आगे आकर हिस्सा लेना होगा तभी इस तरह का आयोजन विधिवत चलाया जा सकेगा। कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा के लिए जरूरत की चींजें उपलब्ध कराने के लिए संस्था के हर सदस्य का आर्थिक योगदान रहता है। इस संस्था में सैकड़ों लोग जुड़े हैं जिनमे से कोई सरकारी पद पर है तो कोई व्यापारी है। जिसको जैसे बनता है वह इस संस्था में आर्थिक व शारीरिक योगदान देता है। चेतन ने कहा कि गरीब को दान करना व भूखे को खाना खिलाना ही भगवान की असली भक्ति है। भगवान की भक्ति करने का सही तरीका यह हैं कि आप किसी को गलत नहीं बोलें न ही किसी का गलत करें। चेतन मिश्रा का कहना है कि जो लोग दान करना चाहे तो वह संस्था को कॉल या व्हाट्सप्प के माध्यम से भी सम्पर्क कर सकते है। या जो लोग गुप्त सहयोग करना चाहते है वह संस्था के बैंक अकाउंट या QR कोड से भी सहयोग कर सकते है। अगर किसी भी दान दाता हमसे व्हाट्सप्प नंबर +91-7518759176 से संपर्क कर सकता है या कार्यालय से रसीद प्राप्त कर सकते है।

ये लोग रहे मौजूद

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के सेवकों में फौजी अजय कुमार द्विवेदी, नीरज श्रीवास्तव, फौजी संजय कुशवाहा , अध्यापक अंबुज मिश्रा, फौजी संजय सिंह, मो. दानिश, रवि वर्मा, बसंत के साथ महिला मोर्चा टीम की नीतू तिवारी, तनु पांडे, रेनू वर्मा, आरती वर्मा, सरिता शुक्ला, वैशाली शर्मा आदि लोगों ने भाव से सेवा कार्य को संपन्न करवाया। वहीं समय निकाल कर आए सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह व पुलिस टीम के अलावा समाजसेवी सज्जनों का कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के संस्थापक चेतन मिश्रा ने आभार व्यक्त किया l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन