Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कर्म क्रांति सामाजिक सेवा फाउंडेशन को मिला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने की पुलिस टीम का साथ

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 12, 2025
Post views : 155

134वां निशुल्क भोजन वितरण, भीषण गर्मी में भी दिखा सेवा भाव

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान✍️

उन्नाव। लोगों की सुरक्षा करने के साथ उन्नाव पुलिसकर्मियों का आज अलग रूप देखने को मिला जहां सामाजिक संस्था कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के सदस्यों के साथ मिलकर जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन वितरण किया। जहां सेवा भाव का गजब का उत्साह दिखा। मौसम अनुकूल न होने पर भीषण गर्मी में भी 134 वां निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम उन्नाव रेलवे स्टेशन परिसर पर संपन्न करवाया गया। सामाजिक संस्था कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन द्वारा सप्ताहिक निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने के पुलिस अधिकारियों ने संस्था के साथ मिलकर इसमें भाग लिया। बता दें कि साप्ताहिक निशुल्क भोजन वितरण का संचालन सामाजिक संस्था कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष चेतन मिश्रा के संयोजन में तीन साल से बिना रुके लगातार हो रहा है। मौसम की परिस्थितियां चाहे जो हों, संस्था के अन्य सदस्य भी अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

सोमवार को भीषण गर्मी का असर दिख रहा था फिर भी संस्था के सदस्यों की मौजूदगी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने की टीम ने दोपहर 12 बजे निशुल्क भोजन वितरण का शुभारंभ किया। उसके बाद सेवा भाव को लेकर गजब का उत्साह रहा।

[caption id="attachment_10363" align="alignnone" width="720"] उन्नाव एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस टीम[/caption]

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना स्टाफ रहा मौजूद

निशुल्क भोजन वितरण के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने की पूरी टीम ने संस्था में आर्थिक सहयोग दिया ब्लकि इस सेवा कार्य में उपस्थिति भी दर्ज करायी इसके अलावा समाज को जागरूक करने का संदेश भी दिया। भोजन वितरण के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी शैलेश यादव ने बताया हमारा विभाग बाल श्रम को रोकने, बाल विवाह रोकने जैसे अन्य कई विभागीय कार्य करता आया है। उन्होनें बताया कि उन्होंने कई लोगों पर भी मुकदमा पंजीकृत करवाया जो लोग बच्चों को उनका बचपन छीन कर बाल श्रम करवा रहे थे। इस अवसर पर उन्नाव एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने की टीम की तरफ से एसआई मोहम्मद आलम, एसआई इंस्पेक्टर अब्दुल जब्बार, एसआई अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रवि यादव, हेड कांस्टेबल श्री नारायण, कांस्टेबल शिव वीर यादव व अन्य थाना स्टाफ मौजूद रहा।

थाली में मिला छोला चावल व मिठाई

दोपहर में स्टॉल लगाकर रेलवे स्टेशन परिसर में सैकड़ों लोगों को कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन की निशुल्क रसोईया से छोला, चावल थाली में भोजन परोसकर जरुरतमंदों व राहगीरों को वितरित किया। इसके अलावा मिष्ठान में पंद्रह किलो लड्डू बच्चों के लिए ढेर सारी चॉकलेट भी बांटा गया। संस्था के अच्छे कार्यों की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

[caption id="attachment_10361" align="alignnone" width="720"] कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के संस्थापक: चेतन मिश्रा[/caption]

चेतन मिश्रा ने सबका आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर सामाजिक संस्था कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष चेतन मिश्रा ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर आयी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने की पुलिस टीम को धन्यावाद कहा इसके अलावा दानी सज्जनों का आभार प्रकट किया। जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

इन सभी का रहा सहयोग

समाजसेवी कर्म क्रांति परिवार से अवनीश कुमार राय,रवि नारायण वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, फौजी संजय सिंह , नीतू तिवारी ,रेनू वर्मा ,आरती वर्मा,सरिता शुक्ला, तनु पांडे, जयंती शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन