: किला चौकी क्षेत्र में देर रात पुलिस का छापा, पांच जुआरी गिरफ्तार
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Tue, Oct 14, 2025
कोतवाली प्रभारी संजीव कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्रवाई
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर रात जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से मय ताश की गड्डी सहित 18,550 रुपये नकद और तलाशी के दौरान 1,800 रुपये अतिरिक्त बरामद किए हैं। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा ने किया। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि किला चौकी क्षेत्र के सैय्यद बाबा मज़ार के पास मैदान में कुछ लोग बाहर से आकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी, चौकी इंचार्ज इंद्रदेव उपाध्याय और पुलिस टीम ने मौके पर छापामारी की। पुलिस ने पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम आमिर उर्फ लड्डू पुत्र रईस, मुज्जमिल पुत्र यासिन, शाह आलम पुत्र मुन्ना, अथक यादव पुत्र शिवकुमार और अनुज गुप्ता पुत्र कृष्णा कुमार गुप्ता बताए। ये सभी सदर कोतवाली क्षेत्र के ही निवासी हैं। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पांचों को मौके पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जुआ पकड़े जाने के बाद से इलाके में जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है। इंस्पेक्टर ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान कोई भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन