Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

मिर्च झोंककर छीनैती करने वाला बदमाश अभी भी फरार

कुत्तों के नोचने पर हुई जानकारी

तीन बीघा पट्टे के बदले सरकारी जमीन खोजने का दावा, सीएम को भेजा पत्र

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

दो साल पहले हुई थी शादी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सिर कुचलकर युवक की हत्या-पांच घंटे में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश जारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 25, 2025
Post views : 122

एसपी जयप्रकाश सिंह बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। शुक्रवार बीती रात एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नहर के पास का है। देर रात राहगीरों ने जब शव देखा तो आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल संजीव कुमार कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने लगे। कुछ ही देर में एसपी जयप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह और सीओ सिटी दीपक यादव भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में मृतक की पहचान संजय सिंह (40) के रूप में हुई। वह आवास विकास कालोनी मोहल्ले मे किराए के मकान में रहते थे। शव की हालत देखकर यह साफ था कि उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई थी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाई ने बताया—आरोपी पहले भी दे चुका था धमकी

मृतक संजय के छोटे भाई अक्षत सिंह ने बताया कि भाई प्राइवेट काम करते थे। शुक्रवार रात उनसे फोन पर बात हुई तो बताया कि अभी थोड़ी देर में घर पहुंच रहे हैं। बाद में उनकी हत्या की खबर आई। अक्षत ने बताया कि सज्जन पानवाला से पैसे का लेनदेन का पुराना विवाद चल रहा था। सज्जन ने पहले भी दो बार संजय को जान से मारने की धमकी दी थी। भाई ने उसी पर हत्या का आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि सज्जन पिछले कई महीनों से रंजिश रखे हुए था।

[video width="480" height="864" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251025-WA0118.mp4"][/video]

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पांच घंटे में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

एसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की और तड़के शनिवार की सुबह करीब पांच घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी सज्जन राठौर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ करोवन रोड पर करोवन गांव के पास हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी इलाके में छिपा हुआ है। घेराबंदी के दौरान आरोपी सज्जन और उसके एक साथी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सज्जन राठौर के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी संतोष राठौर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सज्जन राठौर निवासी वृंदावन कॉलोनी, आदर्श नगर, उन्नाव बताया। उसने खुलासा किया कि उसने अपने मौसेरे भाई संतोष (निवासी मानस विहार) के साथ मिलकर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे संजय सिंह की हत्या की थी। सज्जन ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने उत्तम हॉस्पिटल के सामने ईंट से वार कर संजय सिंह को मौत के घाट उतारा और बाद में शेखपुर नहर के पास शव फेंक दिया।

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का दिया संदेश

सीओ सिटी दीपक यादव ने बताया कि हत्या के इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। फरार साथी की तलाश में सर्विलांस और एसओजी टीमें जुटी हैं। एसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में अपराध करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन