Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नगरपालिका कार्यालय के चंद कदमों की दूरी पर बन रही गुणवत्ताहीन सड़क

ठेकेदार की मनमानी को अफसर कर रहे अनदेखी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान उन्नाव। शहर के नगर पालिका कार्यालय के चंद कदम दूर में ही कराए जा रहे विकास कार्य में जमकर खेल किया जा रहा है। मानक को दर किनार कर बिना बोल्डर की कुटाई कराए कार्यदायी संस्था इंटरलॉकिंग लगवा रही है। शहर का एकल मार्ग शीश महल गेस्ट हाउस से नगरपालिका कार्यालय के पास तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नगरपालिका अंतर्गत बन रही सड़क में जरूरी मापदंडों को दरकिनार किया जा रहा है। इंजीनियरिंग मैनुअल में इसके मापदंड तय हैं, लेकिन सडक़ निर्माण में इनकी खुली अवहेलना की जा रही है। यही वजह है कि शहर की अंदरूनी सड़कें बनने के कुछ माह बाद ही उखड़ने लगती हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से कार्यदायी संस्था मनमाफिक कार्य करा रही है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच व ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग की। नपा प्रशासन को मामलें की जानकारी मिलने पर ठेकेदार को कार्य सही से कराने की नसीहत दिया है। सूत्रों की मानें तो रक्षाबंधन त्योहार के बाद निर्माण कार्य शुरु किया जाने की बात सामने आ रही है।

20.99 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं

शीश महल गेस्ट हाउस से नगरपालिका कार्यालय के पास तक की बची 100 मीटर की इस सड़क के लिए 20.99 लाख रुपये स्वीकृत हुए है और टेंडर भी हो चुके हैं, लेकिन जिस तरह से सड़क का बेस तैयार किया जा रहा है, उससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। क्षेत्रवासी राहुल ने बताया कि सडक़ निर्माण के लिए पहले बोल्डर बिछाना होता है और उस पर रोलर चलाकर चलाकर बेस बनाया जाता है। लेकिन एकल मार्ग नगरपालिका रोड वाली सड़क में ठेकेदार नियम का पालन नहीं कर रहे। लोगों का कहना है कि एकल मार्ग होने की वजह से सबसे व्यस्त रहता है। यहां हल्के भारी वाहनों का निकलना होता है। बिना खोदे सड़क निर्माण कार्य हो रहा है यहां तक गिट्टी (बोल्डर) डालने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। कुछ जगहों पर सिर्फ गिट्टी की हल्की पर्त डाली जा रही है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार की यह मनमानी अधिकारियों की अनदेखी के कारण चल रही है, जिसका खामियाजा आमजनों को भविष्य में परेशान होकर चुकाना पड़ सकता है।

रोड रोलर गायब, कैसे मजबूत होगा बेस

सड़क का आधार उसका बेस होता है। यदि बेस मजबूत रहे तो सड़कें सालों साल चलती है, लेकिन ठेकेदार द्वारा बेस निर्माण में लापरवाही की जा रही है। बेस तैयार करने के लिए ठेकेदार ने रोड रोलर से जमीन को मजबूत करने का काम तक नही किया है। जानकार बताते हैं कि बेस के लिए मिट्टी-मुरम, गिट्टी, बोल्डर पर बार-बार रोड रोलर चलने से जमीन मजबूत हो जाती है। इससे बारिश के दिनों में जमीन के धंसने की संभावनाएं कम रहती हैं। यदि बेस कमजोर रहता है तो सड़क अंदर धंस सकती है। लेकिन नपा अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि नपा अधिकारियों को भी सड़क निर्माण के सारे नियमों की जानकारी है।

ठेकेदार पर अधिकारी मेहरबान

लोगों ने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण कार्य की जानकारी विभागीय अफसरों को है। इसके बाद भी कार्रवाई करने के बजाय हाथ में हाथ धरे बैठे हुए हैं। निर्माण एजेंसी को विभागीय अफसरों का संरक्षण मिल रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता का ध्यान एकदम नहीं रखा जा रहा है। क्षेत्रवासी राहुल का कहना है कि नगरपालिका अधिकारियों की अनदेखी के कारण ही वार्डों की सडक़े गुणवत्तापूर्ण नहीं बन पाती हैं। शिकायतें होती हैं तो अनसुना कर दी जाती हैं। जिसके कारण सड़कें साल दो साल में उखड़ने लगती हैं।

क्या कहते है जिम्मेदार

जेई सुधीर यादव ने बताया कि ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। सड़क में रोड रोलर भी चलवाया जाए। अगर ठेकेदार नियम से कार्य नही करता है तो सड़क को उखाड़कर पुनः बनवाई जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन