Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: भारतीय किसान यूनियन,टिकैत के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार में लिप्त बैंक कर्मियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर जताया बिरोध!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Sep 9, 2025
Post views : 57

भारतीय किसान यूनियन,टिकैत के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार में लिप्त बैंक कर्मियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर जताया बिरोध!

 

व्यूरो बरेली मुनीश गुप्ता

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के नगर फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस चौकी समीप एवं बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दर्जनों पदाधिकारीयों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना देकर बिरोध किया।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने कहा कि कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की बडौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मियों द्वारा भ्रष्टाचार करने एवं फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार न करने के बिरोध में टिकैत पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया।धरने में पांच सूत्रीय माँग की गई जिसमें मुख्य रूप से बडौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारियों व दलालों पर धारा 420 व 406 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की माँग की।(2)जिन किसानों ने डेयरी के लिए बैंक से डेढ़ लाख रुपए की लोन धनराशि ली है उनसे बैंक कर्मचारीयों व दलालों द्वारा 25 से 30 हजार की रिश्वत ली गई है उसे वापस दिलवाए जाए।(3)जो किसान गांव में नहीं रहते उनके आधार कार्ड से बैंक द्वारा डेढ़ लाख रुपये का फर्जी लोन निकाल कर बैंक कर्मचारियों ने बंदर बांट कर आपस में बांट लिया है इसकी जांच कर कानूनी करवाई की जाए।(4)तहसील अध्यक्ष ने बताया कि जो व्यक्ति कभी बैंक नहीं गया उसका फर्जी डेयरी लोन कैसे हो गया किसान यूनियन की धमकी के बाद बैंक मैनेजर ने पीड़ित किसान का लोन रिनिवल कर नया लोन कर दिया इसकी बैंक विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच कर दोषी बैंक कर्मचारियों एवं भ्र्ष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।(5) टिटौली गांव के किसान सखावत नबी के बेटे आहिल की गला काटकर हत्या कर दिए जाने के बाद उक्त मामले में पुलिस ने मात्र एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है अन्य आरोपी फरार घूम रहे हैं जिन्हे तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किए जाने की माँग की।धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान,फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह गंगवार,शेरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल वाहिद,जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह, संरक्षक राकेश कुमार,मीरगंज युवा तहसील अध्यक्ष विशाल पाल,कामता प्रसाद मनकरी,डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, अजय पाल मनकरी,दिनेश कुमार उनासी,ब्लॉक उपाध्यक्ष मान सिंह, ब्लॉक सचिव जमुना प्रसाद गौतम,ग्राम अध्यक्ष हरिशंकर पाल,अजय पाल नगरिया सादात,अरविंद उनासी,गुड़िया मनकरी,प्रेमवती,ममता सिंह,ठाकुर महावीर सिंह,सचिन चौहान,सखावत नवी,पूर्व प्रधान इम्तियाज अहमद,पूर्व तहसील सचिव इश्तियाक अहमद अंसारी,शकील अहमद,ताहिर हुसैन समेत आदि किसान धरना प्रदर्शन में शामिल रहे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन