Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के जौनपुर में दर्दनाक दर्दनाक हादसा; छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से भिड़ी, 4 की मौत, कई घायल, मची चीख पुकार!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Sep 15, 2025
Post views : 168

यूपी के जौनपुर में दर्दनाक दर्दनाक हादसा; छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से भिड़ी, 4 की मौत, कई घायल, मची चीख पुकार!

    उत्तर प्रदेश जौनपुर : दरअसल जौनपुर जनपद के लाइन बाजार क्षेत्र के सीहापुर के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, छत्तीसगढ़ से धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई,इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं, इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन, अयोध्या में दर्शन करने के बाद वाराणसी काशी विश्वनाथ धाम जा रहे थे. इनकी धार्मिक यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी, बताते हैं कि छत्तीसगढ़ से करीब 50 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे. जिला अस्पताल में घायल यात्रियों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो बस में सभी लोग सो रहे थे,अचानक तेज आवाज आई और चीख पुकार मच गई. हादसा आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान हुआ  

 घायलों का विवरण 

    सूंडा मंडल (32) पत्नी देवराज मंडल थाना गोंडा हूर जिला कांकेर, छत्तीसगढ़.   लखन दास (70) पुत्र उपेंद्र दास थाना गोंडा हूर जिला कांकेर, छत्तीसगढ़.   वीरेंद्र मंडल पुत्र स्व खगेंद्र मंडल थाना गोंडा हूर जिला कांकेर, छत्तीसगढ़.   सोमेश साहू पुत्र ओमप्रकाश साहू, राजनाथ गांव छत्तीसगढ़.  

हादसे में जिनकी हुई मौत 

  आशा भवन पत्नी अपरन भवन थाना गोंडा हूर जिला कांकेर, छत्तीसगढ़.   गुलाब पत्नी कुशव साहू गांव अम्मीडीहा, टोलागांव थाना डांगर गांव, जिला राजनाथ गांव, छत्तीसगढ़.   चालक दीपक व एक अन्य   इस घटना के संबंध में एसपी जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि देर रात दर्शनाथियों से भरी डबल डेकर बस जो अयोध्या से वाराणसी के लिए निकली थी, लाइन बाजार क्षेत्र स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई. इसमें मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. बस में कुल 50 यात्री सवार थे. इधर, अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों को पुलिस सूचना दे दी है, हादसे में कुछ को गंभीर चोटें आई हैं,उनका इलाज किया जा रहा है, सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन