Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, नकली नोटों सहित व्यक्ति गिरफ्तार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, May 2, 2025
Post views : 185

जाली नोट चलाने की कोशिश को पुलिस ने की नाकाम

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान✍️

उन्नाव। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर जिले की पुलिस बखूबी मुस्तैदी दिखा रही है। उन्नाव पुलिस की मुस्तैदी के चलते जाली नोट को चलाने की कोशिश को नाकाम कर दिया। थाना दही क्षेत्र की पुलिस ने 10,000 हजार रुपए के नकली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार है। दही थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि औधोगिक क्षेत्र में नकली नोट चलाने की फिराक में थे। लोगों को शक होने पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दही पुलिस पार्टी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजारुल मियां नामक व्यक्ति को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। जो कि बिहार राज्य के मोतीहारी जिले का रहने वाला है। संजीव कुशवाहा ने बताया कि एजारुल को गिरफ्तार कर उसके पास से कब्जे से 500 के 20 नोट (कुल 10,000 रुपए) की जाली करेंसी बरामद की। औधोगिक क्षेत्र दही थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया एजारुल नकली करेंसी बिहार राज्य से लेकर आया था। उन्होने बताया कि थाने में आरोपी पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया बाद में उसे जेल भेज दिया गया। आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ संजीव कुशवाहा के साथ उपनिरिक्षक अरविंद कुमार सिंह, कांस्टेबल तेजवीर, सोवित कुमार व सिद्धांत कुमार शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन