Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कृष्ण जन्मोत्सव में झूम उठी पुलिस लाइन, भक्ति नृत्यों ने मोहा मन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 17, 2025
Post views : 99

डीएम और एसपी ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, आधी रात कृष्ण जन्म के जयकारों से गूंजा परिसर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। । उन्नाव की रिज़र्व पुलिस लाइन गुरुवार देर रात भक्तिमय वातावरण से सराबोर रही। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में जब नन्हे बच्चों और पेशेवर कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शिव भक्ति और ब्रज नृत्य प्रस्तुत किए तो ऐसा लगा मानो पूरा परिसर वृंदावन बन गया हो। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के मार्गदर्शन में सजे आकर्षक मंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं जिन्हें देख दर्शक तालियों से मंच गूंजाते रहे।

भक्ति नृत्यों ने बांधा समां

इंडियन इवेंट सॉल्यूशंस के प्रबंधन में सोनू सितारा और अमर महाकाल टीम द्वारा गणपति स्तुति, कृष्ण-सुदामा नाटिका, अघोरी नृत्य, जय काली कलकत्ते वाली आदि नृत्यों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राइजिंग डांस अकादमी और पुलिस लाइन की स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।

प्रतियोगिताओं में दिखा प्रतिभाओं का जलवा

उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी द्वारा आयोजित झंडा मेकिंग प्रतिस्पर्धा में परी तिवारी प्रथम, अगम कुमार द्वितीय और आदेश कुमार तृतीय रहे। मेंहदी प्रतियोगिता में शिवांगी यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने सबका मन जीता। डीएम गौरांग राठी और एसपी दीपक भूकर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह, बांटे सम्मान

कार्यक्रम में डीएम गौरांग राठी और एडीएम सुशील कुमार, एएसपी अखिलेश सिंह, ट्रेनी आईपीएस सीओ सिटी दीपक यादव, सीओ सफीपुर सोनम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसपी दीपक भूकर ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल राशिद की सराहना करते हुए प्रशंसा व्यक्त की। सांस्कृतिक संयोजन में सहयोग करने वाले डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, शिल्पी श्रीवास्तव, उपनिरिक्षक सुरेखा शर्मा, आरक्षी अजय यादव को डीएम गौरांग राठी और एसपी दीपक भूकर ने मंच पर सम्मानित किया।

रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म की आरती

कार्यक्रम के बाद परिसर स्थित मंदिर में रात्रि 12 बजे विधिविधान से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और उनकी धर्मपत्नी तथा वामा सारथी अध्यक्षा अदिति मोर ने झूला झुलाकर आरती की और सभी को शुभकामनाएं दीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन