Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा के प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण

कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों का लिया जायजा

चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

रोहित बाल्मीकि ने की आयोगों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग*

3.85 करोड़ की गड़बड़ी में तत्कालीन डीडीओ संजय पांडेय निलंबित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ खखरेरू में फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर जताया विरोध!

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ खखरेरू में फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर जताया विरोध!‏

[video width="848" height="480" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250428-WA0002.mp4"][/video] उत्तर प्रदेश खखरेरू/फतेहपुर : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में आज खखरेरू नगर पंचायत में आक्रोश देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी और व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदेल जी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों में आतंकवाद के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।   सरदार पटेल नगर, रक्षपालपुर चौराहा और अंबेडकर नगर दरियामऊ में व्यापारियों और नगरवासियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद रक्षपालपुर तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र के पास आतंकवाद का पुतला फूंका गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने संकल्प लिया कि जब तक आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता, तब तक विरोध की आवाज बुलंद रहेगी।   नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे और निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाना कायरतापूर्ण और निंदनीय कृत्य है। यह मानवता पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आतंकवाद के मूल नाश की आवश्यकता पर जोर दिया।   विरोध स्वरूप नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने सामूहिक बंदी कर आतंकवाद के खिलाफ अपनी गहरी निंदा व्यक्त की। इस अवसर पर मुन्ना सिंह, सुनील चौधरी (सभासद), आदित्य मिश्रा (सभासद प्रतिनिधि), प्रशांत केसरवानी, नीरज सिंह, दिनेश गुप्ता, प्रशांत भोजवाल, श्यामू पांडे, कुंवर सिंह, तौफीक अहमद, सुग्रीव, सत्येंद्र शुक्ला, सुशील अग्रहरी, संदीप अग्रहरि, महेंद्र, सर्वेश अग्रहरि, चंदू केसरवानी, ओवैस खान, अजय कुमार, बच्ची लाल, संदीप मोदनवाल, अंकित सिंह, सनी सिंह, अशोक संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और नगरवासी उपस्थित रहे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन