Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: स्कूली बच्चों ने एसपी अंकल को बांधी राखी, बहनों को सुरक्षा का दिया आर्शीवाद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Aug 7, 2025
Post views : 221
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान उन्नाव। बेन-हर इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने अधिकारियों की सुरक्षा और कुशलता की कामना की। सबसे पहले स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को रक्षासूत्र बांधा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। एसपी भूकर ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को रक्षाबंधन के महत्व और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के बारे में बताया। रक्षाबंधन का त्योहार हमें भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के बंधन की याद दिलाता है। इस अवसर पर एसपी भूकर ने कहा कि पुलिस हमेशा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी। बच्चियों और शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से जिले के एसपी को विधिवत चंदन, फूल और आरती के साथ उनकी कलाई पर राखी बांधी। एसपी अंकल से मिलकर बच्चे काफ़ी खुश दिखे। पुलिस कप्तान दीपक भूकर ने भी बेन-हर इंटरनेशनल स्कूल के प्यारे- प्यारे बच्चों को ढेर सारे आशीर्वाद दिया। स्कूल प्रबंधक ने बताया कि निष्ठा के साथ शिक्षा देने के साथ हमारी कोशिश यह भी होती है कि बच्चे अपने पर्व और उसकी महत्ता को भी भली-भांति जानें। इसके बाद छात्राओं ने नवागत सीओ दीपक यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी राखी बांधी। पुलिस कर्मियों ने इस स्नेहपूर्ण पहल से प्रभावित होकर छात्राओं को धन्यवाद दिया। साथ ही समाज की सेवा में अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आश्वासन दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन