Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: रामपुर में अधिकारियों कर्मचारियों के ठिकानों पर भी छापामारी होना चाहिये-शैलेंद्र शर्मा

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Sep 5, 2025
Post views : 184

रामपुर में अधिकारियों कर्मचारियों के ठिकानों पर भी छापामारी होना चाहिये-शैलेंद्र शर्मा

 

रिपोर्ट:- आसिम अज़ीज़ 

  उत्तर प्रदेश रामपुर : जनपद में जी०एस०टी०विभाग कार्यालय में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा व्यापारी की फर्म के रजिस्ट्रेशन के बदले में रिश्वत लेने के संबंध में कल जो घटनाक्रम हुआ है उस संबंध में "उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल" ने तय किया है कि रिश्वत पकड़वाने वाले व्यापारी और सर्तकता विभाग बरेली की टीम का नागरिक अभिनंदन कर सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वक्त रिश्वतखोरी चरम पर है केवल वही अधिकारी एवं कर्मचारी ईमानदार है जो पकड़ा नहीं गया है।   "उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल" हमेशा से रिश्वतखोरी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ता आ रहा है और कल इस संबंध में एक बड़ी कामयाबी उस वक़्त मिली जब एक भ्रष्टाचारी रंगे हाथों पकड़ा गया। बेईमान सावधान रहें उनकी बेईमानी संगठन की निगाह में है।   उन्होंने व्यापारी समाज से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी काम के लिए किसी भी कर्मचारी अधिकारी को कतई रिश्वत न दें यदि कोई कर्मचारी अधिकारी आपसे रिश्वत मांगे तो तुरंत इसकी सूचना व्यापार मंडल या विजिलेंस विभाग को देकर उक्त अधिकारी को तुरंत पकड़वाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आम जनता और आम व्यापारी पर छापामारी करते हैं उसी तर्ज़ पर समानुपात में सरकारी नौकरशाही पर भी छापेमारी हो।   व्यापार मंडल की मांग है कि यदि दस व्यापारी ठिकानों पर छापामारी हो तो दस अधिकारियों कर्मचारियों के ठिकानों पर भी छापामारी होना चाहिये और यह नियमित रूप से हो न के मामले सिर्फ शिकायत के आधार पर ही हों। अकूत दौलत इन छापों में मिलेगी जब जब इस प्रकार के छापे पड़े हैं तो करोड़ों अरबों रुपए की बेनामी संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन