Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सड़क हादसे ने छीना फतेहपुर पुलिस का चमकता सितारा, जवान विवेक यादव का दुखद निधन

37 मवेशियों से ठूंसकर भरा कंटेनर पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

कलम और तलवार की थीम से सजा तिराहा

कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षल्लास से मनाई गई डा0,भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं वार्षिकोत्सव

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी लखनऊ पुलिस की मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Feb 24, 2025
Post views : 61

राजधानी लखनऊ पुलिस की मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र स्थित पिपरसन के पास रविवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान एक बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई बदमाश को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा, जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई इससे वह घायल हो गया उसे इलाज के लिए लोक बंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है शातिर बदमाश के ऊपर करीब 24 मुकदमें दर्ज है   DCP दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आगामी त्यौहारों के मद्देनजर चेकिंग के दौरान सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के पिपरसंड जाने वाले रोड पर एक व्यक्ति जो स्कूटी से आ रहा था चेकिंग हेतु उसे रोका गया, तो बदमाश स्कूटी मोड़कर भागने लगा, जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो स्कूटी छोड़कर भागने की कोशिश की तथा पुलिस के ऊपर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया, जिससे पुलिस पार्टी बाल बाल बच गए. आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग से उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया घायल अभियुक्त ने पूछताछ मे अपना नाम लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज निवासी अकरम उर्फ पप्पू उर्फ सलमान उर्फ चिकना बताया है बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना के फिराक में जा रहा था उसके कुछ अन्य साथी भी ट्रांसपोर्टनगर/नादरगंज क्षेत्र की तरफ मौजूद है   आपको बता दें अभियुक्त अकरम उर्फ पप्पू शातिर किस्म का अपराधी है, जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी नम्बर प्लेट की स्कूटी से बंद मकानों की पहले रैकी करता है और फिर उस खाली मकान में सभी मिलकर ताला तोड़कर चोरी कर लेते है इसके कुछ साथी Eco वैन से इन्हें घटनास्थल पर छोड़कर घटनास्थल के आस पास अपने ईको वैन को खड़ी कर लेते है तथा घटना के पश्चात उसमे बैठकर फरार हो जाते है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन