Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने सुनी महिलाओं की समस्याएं!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jun 12, 2025
Post views : 167

राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने सुनी महिलाओं की समस्याएं!

  दरअसल राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति जी ने यूपी फतेहपुर के सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई की, जहां उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही। अंजू प्रजापति ने जोर देकर कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 और 181 के बारे में भी जानकारी दी, जहां वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।   महिला जनसुनवाई में अंजू प्रजापति ने कुल 21 शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनका समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार कृतसंकल्प है और किसी भी तरह की उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना हिचकिचाहट इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन