Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लखनऊ हादसे के बाद उन्नाव में सख्ती,पटाखा दुकानों पर छापेमारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 31, 2025
Post views : 81

लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। लखनऊ पटाखा फैक्ट्री हादसे ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। दीपावली से पहले जिले में पटाखा दुकानों की जांच शुरू कर दी गई है। रविवार को सीएफओ अनूप सिंह और एफएसओ राममिलन के नेतृत्व में पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने अब्बासपुर क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की।

बिना लाइसेंस दुकानों पर कार्रवाई

छापेमारी के दौरान कई दुकानों पर खामियां मिलीं। जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई, वहां चेतावनी दी गई। वहीं, बिना लाइसेंस संचालित दुकानों पर तत्काल कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध भंडारण और बिक्री पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पटाखों का गलत भंडारण बड़ा खतरा

एफएसओ राममिलन ने बताया कि पटाखों का अनुचित भंडारण कानून का उल्लंघन है और यह किसी भी समय बड़ा हादसा करा सकता है। उन्होंने व्यापारियों को पहले ही वैध लाइसेंस और सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी थी।

सीएफओ की अपील

सीएफओ अनूप सिंह ने कहा कि त्योहारों में लोग अक्सर सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने दुकानदारों से मानकों के अनुसार ही कारोबार करने की अपील की। साथ ही ग्राहकों से भी कहा कि वे सिर्फ वैध और लाइसेंसधारी दुकानों से ही पटाखे खरीदें।

अन्य कस्बों में भी होगी जांच

प्रशासन ने साफ किया है कि अभियान सिर्फ अब्बासपुर तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में अन्य कस्बों और बाजारों में भी दुकानों की चेकिंग की जाएगी। अवैध भंडारण या बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन