Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: औद्योगिक विकास को मिली गति, फेज-2 के लिए किसानों से बातचीत शुरू, 30 हजार से अधिक लोगों को रोजगार की उम्मीद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Sep 2, 2025
Post views : 64

दो विदेशी कंपनियां भी दिखा चुकी हैं रुचि, गलियारे का किया निरीक्षण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत उन्नाव में औद्योगिक गलियारा फेज-2 बसाने की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने इसके लिए 90% से अधिक भूमि का चिह्नांकन पूरा कर लिया है और प्रभावित किसानों से बातचीत की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह परियोजना राज्य सरकार द्वारा सभी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें गंगा एक्सप्रेसवे भी शामिल है। गत दिसंबर में ही एक्सप्रेसवे के किनारे फेज-1 के निर्माण की नींव रखी गई थी, जिसके लिए 132 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है।फेज-2 के लिए प्रस्तावित 116 हेक्टेयर में से अब तक 104 हेक्टेयर भूमि का चिह्नांकन हो चुका है। भूमि के साथ-साथ वहां की फसलों, नलकूपों, भवनों और पेड़ों को भी चिन्हित किया गया है। इस गलियारे में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

दोनों फेज मिलाकर बनेगा 248 हेक्टेयर का विशाल क्षेत्र

फेज-2, फेज-1 से सटा हुआ है, जिससे दोनों मिलकर 248 हेक्टेयर का एक विशाल औद्योगिक हब तैयार होगा। अनुमान है कि इससे लगभग एक हजार लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयां स्थापित होंगी और 30 से 40 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विदेशी कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी

इस क्षेत्र में उद्यमियों के बढ़ते रुझान का असर यह है कि फेज-1 में ही दो विदेशी कंपनियों - पोलैंड की 'कैनपैक' (केन निर्माता) और संयुक्त अरब अमीरात की 'एक्वा कल्चर' (मत्स्य पालन) ने अपनी इकाइयां लगाने के लिए स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि औद्योगिक गलियारा फेज-2 के लिए 116 हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित है। इनमें से 104 हेक्टेयर का चिह्नांकन पूरा कर लिया गया है। शेष प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन