: बारिश के बीच छाता के सहारे फरीदपुर पहुँचे जिलाधिकारी ने कई गांव का औचक निरीक्षण कर जाना विकास कार्यों का हाल!
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Sep 3, 2025
Post views : 62
बारिश के बीच छाता के सहारे फरीदपुर पहुँचे जिलाधिकारी ने कई गांव का औचक निरीक्षण कर जाना विकास कार्यों का हाल!
बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता
उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की फरीदपुर तहसील एवं ब्लाक क्षेत्र के कई गाँवो में बारिश के बीच छाता के सहारे पहुँचे जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने औचक निरीक्षण किया तथा गांव के विकास कार्यों का हाल भी जाना।ग्राम पंचायत औरंगाबाद में बने राजकीय हाई स्कूल का निरीक्षण किया वहीं गाँव से विद्यालय जाने वाले कच्चे रास्ते को देख स्कूल में पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राओं को होने बाली परेशानी को देखते हुए उक्त रास्ते पर सीसी रोड शीघ्र बनवाए जाने के निर्देश एसडीएम व खंड विकास अधिकारी फरीदपुर को दिए।मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह तहसील एवं ब्लाक फरीदपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरंगाबाद,लौगपुर,घारमपुर पहुँचे जहाँ उन्होंने विकास कार्यों का जायजा जायजा लिया।जिलाधिकारी ने सबसे पहले ग्राम पंचायत औरंगाबाद में पहुंचकर गांव में बने राजकीय हाई स्कूल का निरीक्षण किया इससे पूर्व गांव जाने बाले लिंक रोड से विद्यालय जाने वाले कच्चे रास्ते किनारे ग्रामीणों के घूड़े पड़े देखे जिन्हे देखकर नाराजगी जताई जिस पर डीएम ने एसडीम फरीदपुर समेत खंड विकास अधिकारी को शीघ्र विद्यालय जाने वाले कच्चे रास्ते पर सीसी रोड का निर्माण कराने और रास्ते के किनारे पड़े ग्रामीणों के घूड़ों को शीघ्र हटवाने के निर्देश दिए ताकि स्कूल पढ़ने आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी न हो।इसके बाद जिलाधिकारी ग्राम पंचायत लौगपुर पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम पंचायत भवन व अन्नपूर्णा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण करते हुए ग्राम प्रधान द्वारा आधुनिक तरीके से बनवाए गए ग्राम पंचायत भवन एवं अन्नपूर्णा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का भी निरीक्षण किया।जहाँ ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान नियमित न खोले जाने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को जांच कर नियमित दुकान खोले जाने के निर्देश दिए।इसके बाद जिलाधिकारी ग्राम पंचायत घारमपुर पहुंचे जहां उन्होंने एग्री टेक कंपनी द्वारा बनाए जाने वाले कंपोज्ड ऑर्गेनिक खाद केंद्र का निरीक्षण किया।भृमण कर निरिक्षण दौरान डीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी देव्यानी यादव,एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह,एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैयन,तहसीलदार प्रशांत अवस्थी समेत विभिन्न अधिकारी/कर्मचारी तथा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन