: गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से बदायूं में जिंदा जलकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत, आग से बचने के लिए चारपाई के नीचे छुप गए थे!
THE LUCKNOW TIMES
Thu, Apr 3, 2025
Post views : 48
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से बदायूं में जिंदा जलकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत, आग से बचने के लिए चारपाई के नीचे छुप गए थे!
उत्तर प्रदेश बदायूं : दरअसल बदायूं जिले में बड़ा हादसा हो गया जहां ककोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंसी नगला गांव में सिलेंडर लीक होने से कच्चे घर में आग लग गई इसके बाद तेज धमाके साथ गैस सिलेंडर फट गया. इस हादसे में 2 बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई है आग की सूचना ग्रमीणों ने पुलिस औरदमकल विभाग को दी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है इसके साथ ही घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, ककोड़ा थाना क्षेत्र के मझरा जिंसी नगला गांव के रहने वाले अलखराम के घर में गुरुवार को अचानक लीक सिलेंडर ने आग पकड़ ली. जिसकी चपेट में देखते-देखते पूरा घर आ गया. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई घर में मौजूद लोग बाहर आ गए लेकिन दो बच्चे घर में खेलते रहे गए. तभी अचानक से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और दोनों चपेट में आ गए. आग में सुमित पुत्र जयपाल (5) और दीपक पुत्र भूपराम (6 की जिंदा जलकर मौत हो गई ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि बच्चे बाहर नहीं निकल पाए और झुलसकर उनकी मौत हो गई. वहीं, एक भैंस की पड़िया भी आग की चपेट में आकर मर गई घर का सारा सामान जलकर भी राख हो गया. गांव वालों के अनुसार, दोनों बच्चों के शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके थे कि उन्हें बटोरने पड़े. दीपक 10 दिन पहले अपनी ननिहाल आया था आग लगी तो दोनों बच्चे चारपाई के नीचे छिप गए थे और ऊपर से लिहाफ और दरी ओढ़ ली थी आग बुझने के बाद रजाई हटाई गई तो दोनों के शव निकले. वहीं, दो बच्चों की जलकर मौत होने से पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है बच्चों के परिजन राम सिंह का कहना है कि आग बहुत विकराल थी सिलेंडर के टुकड़े दूर तक जाकर गिरे. हम लोगों ने ट्यूबवेल चलकर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग पेड़ों मे भी लग चुकी थी फाइर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब आग पर काबू पाया जा सका आग से दो बच्चों और एक भैंस की मौत हुई है आग को ट्यूबवेल चला कर बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक मौके पर फायर ब्रिगेड भी आ गई थी, जिससे आग बुझ गई!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन