Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ड्यूटी खत्म, पर जज्बा बरकरार - जवान ने बचाई दो युवकों की जान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 21, 2025
Post views : 84

20 फीट गहरे नाले में कूदकर बचाई जान, एसपी ने किया सम्मान का ऐलान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। थाना हसनगंज में तैनात पीआरवी के जवान मनोज कुमार पाल ने ड्यूटी खत्म होने के बाद भी ऐसा साहस दिखाया कि हर कोई उनकी तारीफ करने लगा। मंगलवार शाम वह घर लौट रहे थे, तभी नवई और लालपुर गांव के बीच सड़क किनारे भीड़ देखकर रुके। पता चला कि एक युवक बाइक समेत नाले में गिरकर डूब रहा है, जबकि उसका साथी सड़क पर घायल पड़ा है। बिना देर किए मनोज कुमार पाल ने वर्दी सहित करीब 20 फीट गहरे नाले में छलांग लगा दी। डूबते युवक को उन्होंने सुरक्षित बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को भी ऊपर खींच लिया। इसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हसनगंज भेजवाया गया।

बचाए गए युवकों की पहचान विवेक पुत्र प्यारेलाल (22) निवासी मटियारी, लखनऊ और पप्पू पुत्र छंगा निवासी कांथा, थाना असोहा, जनपद उन्नाव के रूप में हुई। दोनों युवक मोहान से कांथा लौट रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। डॉक्टरों ने दोनों को सुरक्षित बताया है। घटना की जानकारी जब एसपी जय प्रकाश सिंह तक पहुंची तो उन्होंने पीआरवी जवान मनोज कुमार पाल की वीरता और मानवता की सराहना की। एसपी ने उनके उत्साहवर्धन के लिए नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि अगर पीआरवी जवान समय पर मौके पर न पहुंचते और नाले में न कूदते, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन