Sun 26 Apr 2026

ब्रेकिंग

7 दिन में सुधार नहीं तो होगा कड़ा फैसला

क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत

लोगों को घर के पास मिली राहत

बड़ा चौराहा बना तालाब, सीवर कार्य ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी के भव्य आयोजन में हजारों पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर लगाई दौड़!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Oct 31, 2025
Post views : 42

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी के भव्य आयोजन में हजारों पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर लगाई दौड़!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150,वीं जयंती पर शुक्रवार को बरेली में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।जयंती अवसर पर बरेली पुलिस द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन कर हजारों पुलिसकर्मियों,पीएसी के जवानों,एनसीसी कैडेट्स,स्कूली छात्र-छात्राओं तथा नागरिकों द्वारा निकाली गई दौड़/पद यात्रा को एडीजी डीआईजी व एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।दौड़ यात्रा पुलिस लाइन बरेली से प्रारम्भ होकर गांधी उद्यान तक आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी तथा एसएसपी अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।इस अवसर पर एसपी सिटी मानुष पारीक,एसपी साउथ अंशिका वर्मा,एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा,एएसपी शिवम आशुतोष,एएसपी सोनाली मिश्रा, सीओ सिटी आशुतोष शिवम और सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव समेत बरेली पुलिस के हजारों अधिकारी एवं पुलिस जवान शामिल रहे।समस्त प्रतिभागियों ने एक स्वर में “एक भारत,श्रेष्ठ भारत”के नारे लगा कर देश में एकता,अखंडता और सद्भावना का संदेश दिया।  

सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत हैँ,एडीजी

  एडीजी रमित शर्मा ने कहा,“सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों व उनके योगदान से भारत की एकता मजबूत हुई है उन्होंने जिस निष्ठा और दृढ़ता से रियासतों को एकजुट किया वह भावना आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।”यह भी कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को समाज में शांति,भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए यही सरदार पटेल की सच्ची श्रद्धांजलि है।  

रन फॉर यूनिटी सिर्फ दौड़ ही नहीं,एक विचार है,,डीआईजी

  डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा,“रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ ही नहीं बल्कि एक विचार है जो हमें जोड़ता है तोड़ता नहीं।यह आयोजन हमें याद दिलाता है कि जब हम एकजुट होते हैं तो कोई शक्ति हमें विभाजित नहीं कर सकती।” उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में एकता और राष्ट्रीय समरसता को अपनाएं।  

बरेली पुलिस हर पल देश की एकता के लिए समर्पित, एसएसपी अनुराग आर्य

  एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा, “बरेली पुलिस देश की एकता, अमन तथा भाईचारे के लिए हर पल समर्पित है और हर पुलिस कर्मी सरदार बल्लभ भाई पटेल की तरह दृढ़ निश्चयी और राष्ट्रहित में समर्पित बने यही इस आयोजन का उद्देश्य है।”   अधिकारियों सँग जवानों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ* कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में विभिन्न अधिकारियों सँग जवानों तथा प्रतिभागियों ने ‘राष्ट्रीय एकता शपथ की शपथ ली जहाँ सभी ने देश की अखंडता एकता और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करने का प्रण लिया। “रन फॉर यूनिटी में केवल पुलिस बल ही नहीं बल्कि आम नागरिकों की भी उत्साही दिखे।शहर के स्कूली कालेज के छात्र -छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा हाथ में लेकर दौड़ में हिस्सा लिया।पुलिस लाइन से शुरू हुई दौड़ गांधी उद्यान पहुंचकर सम्पन्न हुई जहां देश भक्ति गीतों एवं नारों के बीच प्रतिभागियों ने एकता का संदेश दिया।   सरदार पटेल भारत की एकता के प्रतीक एडीजी रमित शर्मा ने कहा* सरदार पटेल के विचार हर भारतीय के दिल में जीवित हैं उन्होंने जो संदेश दिया ‘देश सबसे पहले’, हमारे हर कदम की प्रेरणा है।इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और मजबूत करना है।   एक भारत,श्रेष्ठ भारत’की बरेली में रही गूंज ‘रन फॉर यूनिटी 2025’ के दौरान शहर की सड़कों पर“एक भारत,श्रेष्ठ भारत”के नारे गूंज उठे जहाँ हर प्रतिभागी के चेहरे पर गर्व, अनुशासन और देशप्रेम की झलक देखने को मिली यह आयोजन न केवल सरदार पटेल को श्रद्धांजलि था बल्कि यह संदेश भी था कि भारत की ताकत उसकी एकता में है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन