Sat 25 Apr 2026

ब्रेकिंग

सस्ती दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं, जांच में पकड़ी गईं

मंत्री धर्मपाल सिंह बोले—समय और गुणवत्ता से समझौता नहीं

गैंगस्टर महेश निषाद की 32 लाख की संपत्ति कुर्क

गाली देने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, शटर के हैंडल से सिर पर किया वार

बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: झुमका सिटी बरेली में नदी में नहाए गए दो MBBS छात्र डूबे, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरा अभी भी लापता!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, May 4, 2025
Post views : 89

झुमका सिटी बरेली में नदी में नहाए गए दो MBBS छात्र डूबे, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरा अभी भी लापता!

  उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS के दो छात्र शनिवार शाम पिपरिया गांव के पास बह रही भाखड़ा नदी में नहाते वक्त डूबने लगे, छात्रों को डूबता देख ग्रामीणों ने शोर मचाने के साथ बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, इस दौरान एक छात्र को बचाने में ग्रामीण कामयाब रहे, लेकिन दूसरा छात्रा गहरे पानी में लापता हो गया फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी के मुताबिक शनिवार शाम एक निजी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के 6 छात्रों का ग्रुप पिपरिया गांव के पास से भाखड़ा नदी में नहाने पहुंचा था. ग्रुप में गोरखपुर का रहने वाला MBBS प्रथम वर्ष का छात्र आराध्य और हरियाणा का रहने वाला शनि देव नहाते वक्त नदी के गहरे पानी में चले गए जिससे वह डूबने लगे, जब ग्रामीणों ने छात्रों को डूबते देखा तो बचाने के लिए दौड़े. ग्रामीण किसी तरह आराध्य को पानी से निकालने में सफल रहे, लेकिन उसका साथी शनिदेव गहरे पानी में लापता हो गया. शनिवार रात को सूचना के मिलने के बाद नदी में लापता छात्र की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. रविवार को NDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश की जा रही है   वहीं घटना के प्रत्यक्षदर्शी और पिपरिया गांव के रहने वाले सोहनलाल ने बताया कि वह नदी में मछलियों का शिकार करने गए थे. तभी एक छात्र को पानी में डूबता देख था. पानी में उसकी सिर्फ उंगलियां ही दिख रही थीं. इसके बाद उन्होंने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी और नदी में डूब रहे एक छात्र को बाहर निकाला, जिसकी हालत सही बताई जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन