Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दिवाली पर चौकन्ना रहेगा उन्नाव प्रशासन, अस्पताल से लेकर स्टेशन तक बनाए गए पुख्ता इंतजाम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 20, 2025
Post views : 94

बिजली और स्वास्थ्य विभाग ने जारी की 24 घंटे की कंट्रोल रूम सुविधा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। दीपावली पर लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहार के दौरान किसी को परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य, पुलिस, रेलवे और रोडवेज विभागों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। तीन दिन तक जिले में सभी आवश्यक सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।

अस्पतालों में चौबीसों घंटे इलाज की व्यवस्था

त्योहार के दौरान जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में इलाज की सुविधा बिना रुके जारी रहेगी। सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि सभी डॉक्टरों को अपने आवास पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत मरीज को मदद मिल सके। 20 से 22 अक्तूबर तक चार डॉक्टरों की अलग-अलग शिफ्ट में तैनाती रहेगी। ईएमओ डॉ. दिलीप अग्रवाल, डॉ. महेंद्र, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. आशीष सक्सेना और डॉ. महेंद्र सिंह की ड्यूटी तय की गई है। इसके साथ ही अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृज कुमार और ईएनटी सर्जन डॉ. निरुपम अवस्थी 20 अक्तूबर को ऑन कॉल रहेंगे। 21 अक्तूबर को सर्जन डॉ. संजय वर्मा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव मरीजों की सेवा में रहेंगे। वहीं 22 अक्तूबर को डॉ. घनश्याम सतीजा, डॉ. शोभित अग्निहोत्री और डॉ. विवेक गुप्ता की ड्यूटी तय है। सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या पर मरीज 8005192800 या कंट्रोल रूम नंबर 0515-2840512 पर कॉल कर सकते हैं।

रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

त्योहार के समय भीड़ को देखते हुए रेलवे पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि रात की गश्त बढ़ा दी गई है। प्लेटफार्मों पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और यात्रियों के बैगों की जांच भी की जा रही है। यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसी समस्या पर यात्री 9454404435 पर संपर्क कर सकते हैं।

बस अड्डे पर भी तैयारियां पूरी

दिवाली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, पुरवा, मौरावां और भगवंतनगर रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। लोकल रूटों पर भी चार अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए यात्री टोल फ्री नंबर 1800-1800-151 या मोबाइल नंबर 9412230512 पर संपर्क कर सकते हैं।

बिजली विभाग ने भी जारी किया हेल्पलाइन नंबर

त्योहार के दौरान बिजली समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। किसी भी फॉल्ट या शिकायत के लिए 9415099014 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपात स्थिति में ये नंबर रखें याद 📞 स्वास्थ्य विभाग: 8005192800 📞 सीएमओ कार्यालय कंट्रोल रूम: 0515-2840512 📞 रेलवे समस्या: 9454404435 📞 रोडवेज पूछताछ: 1800-1800-151, 9412230512 📞 बिजली विभाग: 9415099014 त्योहार पर प्रशासन की यह सतर्कता आम लोगों को राहत देने के साथ ही यह सुनिश्चित करेगी कि दीपावली का पर्व शांति और सुरक्षा के माहौल में मनाया जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन