Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फर्नीचर और लेदर उद्योग को बढ़ावा देने की मांग, उन्नाव बना सकता है नया हब: असद कमाल इराकी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 13, 2025
Post views : 123

 उन्नाव के उद्यमियों ने रखी समस्याएँ और सुझाव, सरकार ने दिया भरोसा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के संकल्प के तहत शनिवार को बंथर स्थित सीएलई मीटिंग हॉल में प्रबुद्धजनों और उद्यमियों का संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश सरकार के अधिकारी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और जिले के उद्योगपति शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन अमित कुमार घोष, निदेशक जीआईडीएस हर्ष शर्मा, पूर्व कृषि अधिकारी ऋषिराज, सेवानिवृत्त आईएएस एस.पी. आर्य, सेवानिवृत्त आईपीएस भानु प्रताप सिंह और पूर्व यूपीपीसीएल अधिकारी विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे। जिले से एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, उपायुक्त उद्योग, जिला सेवायोजन अधिकारी, चर्म निर्यात उधोग क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल इराकी, जी.एन. मिश्र, अशोक गर्ग समेत कई उद्यमी और अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं, सुझावों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। चर्म निर्यात उद्योग के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल इराकी ने कहा कि यदि सरकार की ओर से और प्रोत्साहन मिले तो उन्नाव कई गुना अधिक निर्यात कर सकता है और रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने जिले में फर्नीचर उद्योग को बढ़ावा देने की मांग करते हुए कहा कि लेदर और फर्नीचर उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं। सही सहयोग मिले तो उन्नाव फर्नीचर हब के रूप में विकसित हो सकता है। जी.एन. मिश्र ने बुनियादी ढांचे में सुधार की जरूरत बताते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति, सस्ती दरों पर जमीन, लंबित समस्याओं के समाधान, नए औद्योगिक क्षेत्रों का निर्माण, इएसआई अस्पताल और फायर स्टेशन की स्थापना जैसी मांगें उठाईं। उन्होंने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुरूप आटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाना चाहिए। प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष ने कहा कि उद्योगों के सुझावों को उच्च स्तर पर रखा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" को और बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा। उन्होंने बीते वर्षों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उद्यमियों और समाज के सभी वर्गों से आने वाले 5, 10, 15 और 20 वर्षों की प्राथमिकताओं पर विचार साझा करने को कहा।अशोक गर्ग ने जिले में गारमेंट उद्योग की संभावनाओं पर जोर दिया और विभागों से उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की मांग की। अंत में उपायुक्त उद्योग ने जिले के औद्योगिक विकास की जानकारी दी और सभी को धन्यवाद दिया।

बैठक में ताज आलम, मोहम्मद इफ्तिखार, मोहन बंसल, संदीप शुक्ला, आनंद जैन, हिमांशु तिवारी, ब्रज किशोर यादव, मुदित लाहोटी, इमरान सिद्दीकी, शिशिर अवस्थी समेत बड़ी संख्या में उद्यमी और संस्थानों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन