Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

जमीन विवाद में महिला-बेटियों को पीटा,नींव खुदवाने का आरोप

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: एक साल में अपराधियों की कमर तोड़ी, उन्नाव पुलिस बनी अपराधियों के लिए खौफ

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 13, 2025
Post views : 89

एसपी दीपक भूकर का एक साल का कार्यकाल रहा उपलब्धियों से भरा, संगठित अपराध पर लगा अंकुश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। जिले में अपराध पर शिकंजा कसने में उन्नाव पुलिस ने बीते एक वर्ष में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 13 सितंबर 2024 को जिले की कमान संभाली थी। एक साल के कार्यकाल में उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में ऐसा ढांचा खड़ा किया कि आज अपराधी जिले में कदम रखने से पहले  भी कई बार सोचते हैं। भूकर की रणनीति और सख्त कार्यशैली का नतीजा है कि अपराधियों के लिए उन्नाव अब सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा। चोरी, लूट और गैंगवार जैसी घटनाएं थमने लगी हैं।जनता का भरोसा पुलिस पर और मजबूत हुआ है। कानून-व्यवस्था में सुधार से जिले की छवि भी बेहतर हुई है।

गैंगेस्टर एक्ट से लेकर निष्कासन तक बड़ी कार्रवाई

एसपी भूकर की सख्त कार्यशैली और रणनीति का नतीजा है कि बीते एक साल में गैंगेस्टर एक्ट के तहत 31 मुकदमे दर्ज किए गए। 112 अपराधियों पर कार्रवाई हुई और उनमें से 69 को जिले से निष्कासित कर दिया गया। पुलिस ने 74 संदिग्धों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके हर कदम पर नजर रखना शुरू किया।

मुठभेड़ों में 42 अपराधी गिरफ्तार

जिले में 30 मुठभेड़ों के दौरान पुलिस ने 42 अपराधियों को गिरफ्तार किया और 61 को जेल भेजा। इन कार्रवाइयों ने अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई। चोरी, लूट जैसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। अब जिले के अंदर अपराधी तत्व न तो आसानी से सक्रिय हो पा रहे हैं और न ही संगठित होकर वारदात करने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं।

सितंबर 2024 से अब तक एक करोड़ के मोबाइल बरामद

एसपी दीपक भूकर के कार्यकाल मे निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने सितंबर 2024 से अब तक 606 चोरी और गुम मोबाइल बरामद कर उनके असली स्वामियों को लौटाया है। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। इस अभियान से मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की घटनाओं में कमी आई है और जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।

तकनीक और सक्रिय पुलिसिंग का मिला लाभ

एसपी भूकर का कहना है कि थाना स्तर से लेकर चौकी स्तर तक पुलिस को सक्रिय किया गया है। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इससे न सिर्फ अपराधों पर अंकुश लगा बल्कि पुलिस की पकड़ भी और मजबूत हुई है।

समाज में सुरक्षा का माहौल

एसपी दीपक भूकर ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं है, बल्कि समाज में एक सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है। इसी सोच के चलते उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। आम जनता का भरोसा पुलिस पर बढ़ा है और लोग खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जिले में अपराध दर में आई गिरावट

पिछले एक साल में पुलिस की लगातार और प्रभावी कार्रवाई ने जिले की अपराध दर को कम किया है। चोर, लुटेरे और हिस्ट्रीशीटर अब जिले में बेखौफ होकर सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस की सख्ती और पैनी नजर ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है।

लूट और चोरी पर लगाम

"लंगड़ा अभियान" के तहत जिले में सक्रिय लुटेरों और चोरों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया। इन कार्रवाइयों ने संगठित अपराध की कमर तोड़ दी। पुलिस ने कई वारदातों का खुलासा करते हुए चोरी का सामान बरामद किया। अभियान से आम लोग राहत की सांस ले रहे हैं। अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ दिखाई देने लगा है।

जुआखानों पर ताला

एसपी दीपक भूकर के नेतृत्व में पुलिस ने जिले भर में चल रहे जुआखानों पर सख्त कार्रवाई की। कई स्थानों पर जुआखाने बंद कराए गए, जिससे असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगा। कार्रवाई के दौरान कई जुआरी मौके से गिरफ्तार हुए। गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इससे युवाओं युवाओं को गलत राह पर जाने से रोका गया।

नशा तस्करों पर पुलिसिया चोट

नशे के कारोबार से जुड़े गिरोहों पर लगातार छापेमारी हुई। पुलिस की सख्ती से नशा तस्करों के नेटवर्क ध्वस्त हुए और जिले में नशे की आपूर्ति पर नियंत्रण पाया गया। कई क्विंटल नशीला पदार्थ और कैश बरामद हुआ। नशे के आदी युवाओं पर असर कम होता दिख रहा है। नशा माफियाओं को भागने की जगह नहीं मिल रही।

लंगड़ा अभियान का खौफ

उन्नाव पुलिस के "लंगड़ा अभियान" ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया। इस अभियान के डर से कई अपराधियों ने जिला छोड़ दिया। कई अपराधी तख्ती लेकर थाने पहुंचे और शपथ ली कि अब वे अपराध नहीं करेंगे। पुलिस की इस सख्ती से जिले में अमन-चैन का माहौल मजबूत हुआ।

अपराधिक छवि वाले पत्रकार भी चिह्नित

एसपी भूकर ने साफ संदेश दिया कि अपराध चाहे किसी भी चोले में क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। कई ऐसे कथित पत्रकार, जिनकी आपराधिक पृष्ठभूमि थी, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। इस कदम से मीडिया की आड़ में अपराध करने वालों की कमर टूटी। जनता ने इस कार्रवाई की सराहना की है। जिले में ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा मिला है।

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

एसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई कर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनकी प्राथमिकता आम जनता का भरोसा है, और उसमें कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। कई पुलिसकर्मियों को चेतावनी और लापरवाही की सजा मिली। अनुशासनहीनता पर अब कोई ढील नहीं दी जाएगी। जनता ने पुलिस की इस सख्ती का स्वागत किया है।

भूकर की कार्यशैली पर जनता का भरोसा

एसपी दीपक भूकर का एक साल का कार्यकाल जिले के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। उनकी कार्यशैली ने न सिर्फ अपराधियों को काबू किया बल्कि जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि भी मजबूत की है। लोग आज खुलकर कहते हैं कि “उन्नाव पुलिस अपराधियों के लिए खौफ और जनता के लिए राहत बन गई है।”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन