Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

जमीन विवाद में महिला-बेटियों को पीटा,नींव खुदवाने का आरोप

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अनुभवी आईपीएस जय प्रकाश सिंह बने उन्नाव के पुलिस कप्तान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Sep 19, 2025
Post views : 70

झूठी एफआईआर कराने वालों को चेतावनी, निर्दोषों को मिलेगा न्याय

सैय्यद फैज़ान शीबू रहम‍ान

उन्नाव। जिले को नए पुलिस अधीक्षक मिल गए हैं। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को उन्नाव के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित और न्यायसंगत समाधान उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। नए एसपी ने थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की फरियाद को गंभीरता से सुनने और उसका निष्पक्ष समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस की प्राथमिकता केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं बल्कि आमजन को न्याय दिलाना भी है।

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

जय प्रकाश सिंह ने महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चाहे घटना छोटी हो या बड़ी, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सख्त और संवेदनशील पुलिसिंग व्यवस्था लागू की जाएगी।

झूठी एफआईआर पर कड़ा रुख

एसपी ने झूठी एफआईआर दर्ज कराने वालों को सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि कई बार आपसी रंजिश और व्यक्तिगत दुश्मनी में लोग गलत मुकदमे दर्ज करा देते हैं। ऐसे मामलों में निर्दोष व्यक्ति को न्याय दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी होगी। यदि कोई भी झूठी या फर्जी एफआईआर कराने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अनुभव से होगी मजबूत पुलिसिंग

अपने पिछले अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने कानपुर ग्रामीण, इटावा और लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में जिम्मेदारी संभाली है। इटावा में एसएसपी रहते हुए उन्हें कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का अनुभव मिला, वहीं लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चुनौतियों से निपटना पड़ा। इन अनुभवों का उपयोग उन्नाव में पुलिसिंग को और मजबूत बनाने में किया जाएगा।

पुलिस-जनसंपर्क पर जोर

एसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता बनाना बेहद जरूरी है। पुलिस-जनसंपर्क को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि लोगों की समस्याएं सीधे सुनी जा सकें और समयबद्ध समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों पर शिकंजा कसना और जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन