Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शहीद परिवारों संग दीपावली मनाकर विमल द्विवेदी ने दी देशभक्ति की मिसाल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 19, 2025
Post views : 175

स्थानीय कारीगरों के दीये जलाने और सादगीपूर्ण पर्व मनाने की अपील

 

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। दीपों के त्योहार दीपावली पर जहां हर कोई अपने घर-आंगन को रोशनी से सजाने में व्यस्त था, वहीं नर सेवा नारायण सेवा समिति के संस्थापक और भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने इस बार का पर्व देश के शहीदों को समर्पित किया। उन्होंने रविवार को जिले के कई शहीद परिवारों के घर पहुंचकर उपहार और मिठाई भेंट की। भाजपा नेता द्विवेदी ने शहीद शशिकांत तिवारी, अजीत कुमार आजाद, कैलाश कुमार यादव, सुशील कुमार गौतम और विजय कुमार के चित्रों पर दीप जलाकर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा, “इन वीर सपूतों के कारण ही हम आज चैन से त्योहार मना पा रहे हैं। शहीदों के परिजनों के साथ दीपावली की खुशियां बांटना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देने वाला उत्सव है। समाज को एकजुट रखने और मतभेद मिटाने का यही सही समय है। विमल द्विवेदी ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और सादगीपूर्ण, स्वदेशी दीपावली मनाएं। उन्होंने कहा कि हर साल दीपावली के दौरान असावधानी और नशे की वजह से कई हादसे हो जाते हैं, जबकि यह पर्व खुशी और सुरक्षित उत्सव का प्रतीक है। द्विवेदी ने लोगों से स्थानीय कुम्हारों और ग्रामीण कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी और गोबर के दीये खरीदने का आग्रह किया। बोले, “विदेशी वस्तुएं छोड़कर स्वदेशी अपनाएं। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि छोटे कारीगरों का घर भी रोशन होगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दीपावली संबंधी बयान पर भी पलटवार किया। कहा कि सपा शुरू से ही सनातन विरोधी सोच रखती आई है। दीपोत्सव का विरोध करने वाले समाज का भला नहीं चाहते। जनता आने वाले चुनाव में इन्हें करारा जवाब देगी। इस मौके पर समिति के कार्यकर्ताओं ने भी शहर के कई इलाकों में दीये वितरित किए और “एक दीया शहीदों के नाम" अभियान चलाया। माहौल पूरी तरह देशभक्ति और श्रद्धा से भरा रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन