Thu 10 Sep 2026

ब्रेकिंग

चिकित्सकों एवं कार्मिका का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीएम ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव

छह माह से मायका सहारा

आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप, रिपोर्ट दर्ज

दो मिनट बाद 68,400 रुपये पार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर बासित अली : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर बासित अली को नई  जिम्मेदारी सेोपी     

आसिम अज़ीज़

Sat, Aug 22, 2026
Post views : 117

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर बासित अली को नई  जिम्मेदारी सेोपी   

   ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर | भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, रामपुर की टीम ने नई दिल्ली में मोर्चे के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर बासित अली से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर रामपुर की टीम ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और व्यापक विस्तार मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रामपुर के जिला अध्यक्ष वसीम खान, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़, जिला उपाध्यक्ष नूर आलम एवं फसाहत अली खां ‘राजू’ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 25 अगस्त को होगा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर बासित अली के पदभार ग्रहण करने के शुभ अवसर पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष एवं उनकी टीमें उपस्थित होकर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन करेंगी। देशभर से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

फैसल मुमताज़ ने कहा कि कुँवर बासित अली के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संगठन की पहुंच को व्यापक बनाने की दिशा में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। उनके अनुभव, सक्रिय नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता से मोर्चे को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

वहीं जिला अध्यक्ष वसीम खान ने बताया कि रामपुर से बड़ी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रामपुर की टीम पूरे उत्साह और संगठनात्मक भावना के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता करेगी।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन