मुख्यअतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार एवं मीरगंज विधायक डॉ0,डीसी वर्मा ने फीता काटकर किया रामलीला मेले का शुभारंभ!
बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता
उत्तर प्रदेश जनपद के बरेली के नगर फतेहगंज पश्चिमी में रविवार को 15 दिवसीय आदर्श रामलीला मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार व मीरगंज विधायक डॉ0,डीसी वर्मा ने फीता काटकर किया।मेला शुभारम्भ मौके पर मेला अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह चौहान,विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान,वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता,रमन जायसवाल आदि ने अतिथिगणों का फूलमाला पहनकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अतिथि मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने नागरिकों/दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेला हमारी संस्कृति और धर्म की धरोहर है जो समस्त समाज को भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती है और हमारी परंपराओं एवं आपसी भाईचारे को जोड़ने का कार्य करती है।मुख्यअतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने उपस्थित सभी दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिबर्ष होने वाला मेला हमारी पुरानी सांस्कृतिक की याद दिलाता है और आपकी भाईचारे की प्रेरणा देता है यह मेला केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि हमारी परम्पराओं और आदर्शों को जोड़ने का मध्यम भी है वहीं उन्होंने कहा कि सभी को भगवान राम के आदर्शो पर चलते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान ने कहा नगर फतेहगंज पश्चिमी का मेला प्राचीन मेला है जो सदियों से आयोजित होता आ रहा है,इस बर्ष 15 दिवसीय मेले के अन्तर्गत 24 सितम्बर को नगर में भगवान राम की राम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी और 2, अक्टूबर को रावण वध किया जाएगा और 5 अक्टूबर को राम राज्यगद्दी यात्रा निकाली जायगी।वहीं यह भी बताया कि इस वर्ष रामलीला मेला मंचन के लिए बहराइच अयोध्या से कंपनी मंगाई गई है जिसके हेड एवं प्रोपराइटर ब्रह्मचारी बाबा आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या धाम के अमित कुमार शर्मा हैँ और संचालक सूरज शर्मा हैँ जिनके नेतृत्व में कंपनी भगवान राम की लीला के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा।उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा,मेला अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह चौहान,महामंत्री ठाकुर महिपाल सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार,पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता,दौलत राम गुप्ता,विनोद अग्रवाल,सचिन चौहान,दीपक तोमर,अमित सिंह,गौरव मिश्रा,सभासद प्रदीप गुप्ता,डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह,स्कूल प्रबंधक बाले दीन पाल,चक्रवीर सिंह चौहान,रमन जायसवाल,संदीप गुप्ता,अजय गुप्ता, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, चौधरी अरुण सिंह राठी,प्रधानाचार्य अनार सिंह सागर,अध्यापक जितेंद्र कुमार,फूलचंद जाटव,पूर्व सैनिक सुनील सिंह,पूर्व सैनिक प्रेमपाल गंगवार,कमल गुप्ता,मास्टर नेत्रपाल सिंह,पूर्व सभासद ठाकुर उमेश सिंह, सूरज राठौर,मनोज दिवाकर,सुनील पांडे,सभासद अबोध सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी,जतिन चौहान,प्रदीप गर्ग,राहुल गुप्ता,सुरेश गुप्ता,प्रेमपाल गंगवार,जोगेंद्र सिंह चौहान,ललितपाल,पूर्व प्रधान ओमपाल आदि मौजूद रहे!