Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

समाधान की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे उपभोक्ता प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दुर्घटना में मौत का शिकार छात्रा के अंतिम संस्कार में जुटी भीड़

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 23, 2025
Post views : 84

दुर्घटना में मौत का शिकार छात्रा के अंतिम संस्कार में जुटी भीड़

भाजपा विधायक तथा सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे

दरअसल उत्तर प्रदेश बिंदकी फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुगलाही की रहने वाली छात्रा नसरत फातिमा पुत्री शकील अहमद की एक दिन पहले फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी के समीप खड़े ट्रेलर गाड़ी में शैक्षिक भ्रमण के लिए जा रही बस के टकरा जाने से मौत हो गई थी। बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे मुगलाही मोहल्ले में मृतक छात्रा के आवास में शव के अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।   दुर्घटना में मौत का शिकार छात्र के अंतिम संस्कार में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल भी मृतक छात्रा के आवास पहुंचे और परिजनो से मिलकर दुर्घटना में दुख जताया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू भी छात्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बताते चले की एक दिन पहले फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी के समीप हाईवे में खड़े ट्रेलर में बिंदकी कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से छात्राओ को लेकर शैक्षिक भ्रमण के लिए जा रही प्राइवेट बस टकरा गई थी जिसमें कक्षा 11 की छात्रा नसरा फातिमा पुत्री शकील अहमद की मौत हो गई थी। इसके अलावा 12 से अधिक छात्राएं दो शिक्षिकाएं एक कॉलेज का कर्मचारी सहित कुल 20 लोग घायल हुए थे। मृतक छात्रा का सव कानपुर हैलट में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर शाम को मुगलाही मोहल्ला स्थित आवास आ गया था। बुधवार की सुबह आवास के बाहर लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही हजारों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे मृतक छात्रा के परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे वहीं मौजूद हजारों की संख्या में लोग छात्रा की मौत पर अफसोस जाहिर कर रहे थे। भारी भीड़ की मौजूदगी में शव को दफन किया गया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन