: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर,3 की मौत,3 की हालत गंभीर!
Wed, Feb 19, 2025
ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर,3 की मौत,3 की हालत गंभीर!
उत्तर प्रदेश आगरा : दरअसल आगरा खंदौली थाना क्षेत्र में आगरा-हाथरस रोड पर स्थित पीली पोखर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है अभी तक एक मृतक की पहचान हुई है दो की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं हादसे में पिकअप क्षत्रिग्रस्त हो गई है जिसे रोड से हटाकर यातायात सुचारू किया गया है हादसा पिकअप के ओवरटेक करने पर बताया जा रहा है पुलिस के मुताबिक खंदौली थाना क्षेत्र में हादसा बुधवार सुबह सात बजे के आसपास हुआ है आगरा हाथरस रोड पर गांव पीली पोखर के पास तेज गति से आ रहे ट्रक और पिकअप की आमने सामने की टक्कर हो गई जिससे तेज धमका हुआ और चीख पुकार मच गई इस पर ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और पुलिस का सूचना दी लोगों ने जैसे तैसे पिकअप और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला इस दौरान तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन गंभीर रूप से घायल थे घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है खंदौली थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें से एक का नाम मनदीप है अन्य दो मृतक की पहचान की जा रही है इसके अलावा पवन पुत्र कुलदीप निवासी बलरामनगर, थाना 21 सेक्टर कैथल हरियाणा, दीपक पुत्र रमेश निवासी दूर्वत हरियाणा और अमन पुत्र कृष्णा निवासी करथल हरियाणा घायल हैं जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है घायलों के परिजन को सूचना दे दी गई है बताया गया कि सभी लोग कैटरिंग का काम करते हैं और शादी समारोह में काम करके अलीगढ़ जा रहे थे!
: हाथरस सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, लौट रहे थे बारात से वापस!
Wed, Feb 19, 2025
हाथरस सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, लौट रहे थे बारात से वापस!
उत्तर प्रदेश हाथरस : दरअसल हाथरस में मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार के पेड़ से टकरा गई हादसे में दो युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुतकों के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी गई हैमिली जानकारी के अनुसार, मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के गांव बाढ़ोंन के दो भाई प्रवीण उर्फ प्रिंस (21) व मंजीत (17) साल अपने दोस्त शिवम (22) और रवि के साथ हाथरस में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे जब यह लोग देर रात वापस लौट रहे थे, तभी मथुरा रोड पर गांव दर्शना के नजदीक इनकी कार एक पेड़ से टकरा गई हादसे में शिवम और मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण उर्फ प्रिंस और रविंद्र घायल हो गयासूचना पर मौके पर पुहंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया वहीं, पुलिस दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,इस पूरे मामले पर सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मुरसान थाना क्षेत्र में मथुरा रोड पर गांव दर्शना के पास एक कार पेड़ से टकरा गई थी हादसे में दो युवकों की मौत हुई है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है!
: जिला फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में प्रधान पुत्र की गोली मारकर निर्मम हत्या!
Tue, Feb 18, 2025
जिला फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में प्रधान पुत्र की गोली मारकर निर्मम हत्या!
[video width="1280" height="720" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250218-WA0005.mp4"][/video]उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते प्रधान पुत्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तीन अन्य हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैजानकारी के मुताबिक वारदात सोमवार शाम करीब 5 बजे भीमपुर गांव में हुई प्रधान पुत्र मिथुन उर्फ मतेश सोनकर (24) पैदल घर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी रामू पासवान ने पीछे से मतेश के सिर में गोली मार दी इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हत्यारा मौके से फरार होने में सफल रहाहत्या की सूचना मिलते ही खखरेरू, धाता और किशनपुर थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है इस जघन्य हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही हैउधर ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्यारे की पत्नी से प्रधान के पुत्र मिथुन उर्फ़ मतेश सोनकर का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था प्रेम प्रसंग के चलते हत्यारोपी की पत्नी मतेश सोनकर के साथ घर से भाग भी चुकी थी कुछ दिन बाद मतेश सोनकर महिला को लेकर वापस आ गया था इसके बाद गांव में पंचायत भी की गई थी पंचायत के बाद महिला फिर हत्यारोपी के साथ रहने लगी थी इस दौरान प्रधान पुत्र पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था उसी के चलते आरोपी ने युवक की हत्या कर दी मतेश की मां का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी युवक बिजली लाइनमैन का प्लक लेकर भाग गया था इस पर उसके बेटे मतेश सोनकर ने उसे वापस करवा दिया था इसके बाद से आरोपी युवक से रंजिश मानने लगा था लगातार आरोपी द्वारा युवक को धमकियां दी जा रही थी मृतक की मां ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा मृतक युवक पर अपनी पत्नी से भी दबाव बनाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी रही है, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है घटना में शामिल पांच अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है तीन हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है मृतक का आरोपी युवक की पत्नी से काफी दिनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था,मामले में आगे की छानबीन की जा रही है!