: ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत!
Sat, Feb 15, 2025
ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत!
उत्तर प्रदेश उन्नाव के औरास इलाके में शनिवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत हो गई, जिसपर एक वॉल्वो बस भी कंटेनर से टकरा गई,मैनपुरी के कुरावली इलाके के गांव कमलकोट निवासी चालक प्रदीप यादव (30) ट्रक को खड़ा कर टायर चेक कर रहे थे इस दौरान तेजी से आए हरियाणा नंबर के एक कंटेनर ने ट्रक को टक्कर मारते हुए चालक को भी कुचल दिया इससे मौके पर ही प्रदीप की मौत हो गई कंटेनर में सवार 5 लोग भी घायल हो गए इस बीच पीछे से आ रही एक वॉल्वो बस भी कंटेनर से टकरा गई इससे बस सवार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया 3 को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है CO बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया कि हादसा सुबह हुआ क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवा दिया गया है, यातायात नियमित रूप से चालू है!
: 30 हजार के लालच में युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, इस तरह खुला राज!
Fri, Feb 14, 2025
30 हजार के लालच में युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, इस तरह खुला राज!
उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी लखनऊ के BKT थाना क्षेत्र में एक युवक ने 30,000 रुपये के लालच में खुद अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली पुलिस ने युवक को सीतापुर से बरामद कर लिया है युवक ने घर के नंबर पर फोनकर खुद अपने अपहरण की सूचना दी थी इसके बाद अपना फोन बंद कर लिया था परिजनों ने BKT थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी वहीं, परिजनों का कहना है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है BKT थाना क्षेत्र के मझोरिया गांव निवासी युवक तीस हजार रुपये के लालच में खुद के अपहरण की साजिश रचकर अपने घर वालों को लगातार फोन कर रहा था वह कह रहा था कि उसका अपहरण हो गया है पैसे दे दो नहीं तो मेरी हत्या कर देंगे वहीं घर वालों ने बेटे के घर न पहुंचने पर और लगातार उसका फोन बंद आने पर बीकेटी थाने में मुकदमा दर्ज करायाघरवालों की सूचना पर हरकत में आई बीकेटी पुलिस टीम ने युवक को खोजने में जुट गई वहीं युवक राजेश अपनी लोकेशन लगातार बदलता जा रहा था वहीं, परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, वह कई महीनों से बीमार चल रहा था वहीं, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया, मझोरिया गांव निवासी युवक दुर्गेश रावत को बीकेटी थाना व अतिरिक्त थाना प्रभारी कैलाश दुबे के नेतृत्व में पुलिस व सर्विलांस टीम ने युवक को जनपद सीतापुर के सिधौली महमूदाबाद रोड से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है!
: दुष्कर्म का आरोपी बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई!
Fri, Feb 14, 2025
दुष्कर्म का आरोपी बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई!
उत्तर प्रदेश मैनपुरी : मैनपुरी जिले में रेप के मामले में फरार चल रहे महंत को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिले के एक आश्रम में महंत अजय दास ने विवाहिता से दुष्कर्म किया था महंत के छोटे भाई ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया थाजानकारी के अनुसार, थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने महंत अजय दास, ठाकुर आनंद नंदन निवासी प्रेमपुरा थाना कुरावली, अनीस उर्फ सचिन यादव ननासी थरौली थाना मलावन जनपद एटा, रोहित यादव (अजयदास का गनर) के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया थामहिला का आरोप था कि 3 अप्रैल 2023 को अजय दास ने इलाज करने के बहाने फोन करके बुलाया और आश्रम पर बनी कुटिया में उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया विरोध करने पर उसे धमकी दी 4 अप्रैल 2023 को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से दुष्कर्म किया थापीड़िता ने बताया कि बाबा अजय दास महिलाओं को अपने आश्रम में गाड़ी लगाने के नाम पर रात में रोकता है और उनके साथ दुष्कर्म करता है बाबा एक आलीशान चारदीवारी के अंदर आश्रम को बना रखा है, जहां कई लग्जरी गाड़ियां हैं पीड़िता ने बताया कि 6 मई 2023 को जब महिला ने अजय दास के भाई ठाकुर आनंद नंदन को सारी बात बताई, तो वह वीडियो डिलीट करने का आश्वासन देकर कुटिया में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था, जब उसके पति ने विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी साथ ही दोनों आरोपियों ने महिला के घर में गुंडे भेज कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिलवाई पीड़िता ने बताया कि 12 अक्टूबर 2024 को मेरे पुत्र को अगवा कर आरोपियों ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाए लिए थे पीड़िता ने यह भी बताया कि वह इस मामले में कई बार थाने की चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने कई दिनों तक बाबा के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा वहीं न्यायालय ने आदेश के बाद बाबा के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है बता दें कि मामले पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी अजय दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है!