: दर्दनाक हादसा-स्टूडियो संचालक की सड़क पर मौत, परिवार में गहराया मातम"
Thu, Jan 23, 2025
दर्दनाक हादसा-स्टूडियो संचालक की सड़क पर मौत, परिवार में गहराया मातम"
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय स्टूडियो संचालक सतेंद्र सिंह उर्फ सत्या चौहान की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव के पास चौडगरा-बिंदकी राज्यमार्ग पर हुआ। मौहार गांव के निवासी सत्या अपने साथी अशोक कुमार के साथ बिंदकी से चौडगरा जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इस हादसे में सत्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया है।
पिता और दो भाइयों के बाद अब सत्या की मौत
सत्या के परिवार पर यह चौथी बड़ी त्रासदी है। उनके पिता और दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। चार भाइयों में सबसे छोटे सत्या अपने परिवार का सहारा थे। उनकी मां प्रेमता देवी मौहार कम्पोजिट विद्यालय में रसोईया के रूप में कार्यरत हैं। अब परिवार में केवल एक भाई जितेंद्र सिंह ही जीवित हैं।
खुद का स्टूडियो चलाते थे सत्या
सत्या ने अपनी मेहनत और लगन से अपना स्टूडियो और ग्राफिक्स प्रेस शुरू किया था। एक महीने के भीतर ही उन्होंने अपने काम से अच्छी ग्राहकी बना ली थी। हादसे की रात वह ग्राफिक्स का काम निपटाकर घर लौट रहे थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है!
: झांसी में सगाई से लौट रहे युवको की कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत!
Wed, Jan 22, 2025
झांसी में सगाई से लौट रहे युवको की कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत!
उत्तर प्रदेश झांसी : दरअसल ललितपुर से सगाई कर वापस आ रहे नौजवान सहित दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई हादसा इतना भीषण था कि दूर तक ग्रामीणों ने आवाज सुनी और मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी के सहारे कार को काटकर युवकों को बाहर निकाल अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दियाथाना चिरगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिया में निवास करने वाले करन विश्वकर्मा अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से ललितपुर में अपनी खुद की सगाई समारोह से अपने दोस्त प्रद्युम्न यादव एवं प्रद्युम्न सेन के साथ वापस लौट रहे थे जैसे ही उनकी कार बड़ौरा हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सड़क से दो मीटर अंदर की ओर खड़े ट्रक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास अफरा तफरी मच गईट्रक से टकराने के बाद कार बुरी तरह परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज SI प्रदीप शर्मा, SI गंभीर सिंह, सुनील त्रिपाठी, SI संतोष कुमार, कॉन्स्टेबल विनय यादव, आशीष, हरेंद्र, अमित तिवारी आदि ने क्रेन की सहायता से ट्रक में फंसी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार को निकाला तब तक कार में फंसे तीनो की मौत हो चुकी थीलोगों ने कार में फंसे युवकों को निकालने का प्रयास किया लेकिन कार बुरी तरह से ट्रक के अंदर घुस गई थी इसके बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस भी शवों को नहीं निकाल सकी जिसके बाद जेसीबी को बुलाकर कार को काटकर शवों को बाहर निकालकर झांसी मेडिकल कालेज भेजा गयासीओ सदर आलोक कुमार के अनुसार मामला बबीना थाना क्षेत्र के बड़ौदा चौराहे पर ललितपुर की ओर से तेज रफ्तार कार झांसी की ओर आ रही थी तभी कार के सामने कुत्ता आ गया इसके चलते कार चालक ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया जिसके चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरीके से डैमेज हो गई!
: कार खाई में पलटने से तीन की मौत, शादी समारोह की खुशियां मातम में तब्दील!
Wed, Jan 22, 2025
कार खाई में पलटने से तीन की मौत, शादी समारोह की खुशियां मातम में तब्दील!
उत्तर प्रदेश जालौन : यूपी में जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के ककेहरा गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के समय कार में कुल 6 लोग सवार थे, सूचना मिलने पर जालौन पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों और सिपाहियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया वहां हालत गंभीर होने के कारण तीन लोगों को कानपुर रेफर कर दिया गयायह सड़क दुर्घटना उरई मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर उरई चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम ककरा गांव के पास हुई कार सवार लोग उरई में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे कार तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित हो गई कार सड़क के किनारे खंती में जाकर पलट गई. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई इसमें सवार छह लोग गंभीर रूप घायल हो गएहादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकाल कर मेडिकल कॉलेज भेजा वहां पर राघव पुत्र उमेश में निवासी राजपुर कानपुर देहात, लक्ष्मण पुत्र राजू भाल गांव थाना राजपुर कानपुर देहात, विनय उर्फ अनूप पुत्र बबलू कानपुर देहात 3 की मौत हो गई. वहीं तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर होने के कारण कानपुर रेफर कर दिया गया हादसे की जानकारी परिजनों को पुलिस ने दी पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने जालौन में हुए इस सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है!