: कार की टक्कर से ट्रैक्टर और मिक्सर पलटा, 7 से ज्यादा घायल!
Mon, Jan 20, 2025
कार की टक्कर से ट्रैक्टर और मिक्सर पलटा, 7 से ज्यादा घायल!
उत्तर प्रदेश सहारनपुर : दरअसल यूपी सहारनपुर में दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर थाना मिर्जापुर इलाके में हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर व कार सवार महिलाओं समेत करीब आठ लोग घायल हो गए सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेहट में भर्ती कराया है घायलों में एक मजदूर की हालत को चिंताजनक मानते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है दुर्घटना तेज रफ्तार कार के मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर में टकराने के बाद हुआ पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है
यह हादसा दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर थाना मिर्जापुर इलाके में स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के सामने हुआ बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर बादशाही बाग में लिंटर डालने के बाद ट्रैक्टर से जोड़कर मिक्सर मशीन लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचने पर बेहट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर और मिक्सर पलट गया दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार मजदूर श्याम कुमार पुत्र जनक सिंह, धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल व गोपी पुत्र मीतरु निवासी गांव महमूदपुर जाटोवाला तथा कलसिया से शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार दिनेश पुत्र अशोक, अंकित पुत्र राकेश, परवीन पुत्र सुभाष, मेमी पत्नी सुभाष तथा नेहा पुत्री सुभाष घायल हो गए.
हादसे की खबर मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस और महमूदपुर के प्रधान मोहम्मद हारून मौके पर पहुंचे और घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया घायलों में एक मजदूर की हालत को चिंताजनक मानते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है!
: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, महिला और 3 बच्चों की दर्दनाक मौत!
Sun, Jan 19, 2025
तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, महिला और 3 बच्चों की दर्दनाक मौत!
उत्तर प्रदेश गाजियाबाद : गाजियाबाद के लोनी इलाके में तड़के भीषण हादसा हो गया जहां कंचन पार्क इलाके स्थित घर की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई घटना में महिला और तीन बच्चों की मौत हो, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हादसे का कारण फिलहाल साफ नहीं है आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कियाइस दौरान दमकल विभाग के कर्मचारी दीवार और छत तोड़कर पहुंचे और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला इस घटना में 32 वर्षीय महिला गुलबहार, पति शाहनवाज और उनके तीन बच्चे आग की चपेट में आ गए मिली जानकारी के अनुसार, गुलबहार और तीन बच्चों की मौत हो चुकी है वहीं शाहनवाज समेत अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैशुरुआती जांच में पता चला है कि मकान में सिलाई का काम किया जाता था मौके पर भारी मात्रा में मौजूद कपड़े व सिलाई मशीन में तेजी से आग फैल गई थी फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और मौके पर कूलिंग का काम किया जा रहा है साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की भी जा रही है. कहा जा रहा है कि जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगाकेमिकल फैक्ट्री में लगी थी आग इससे पहले नोएडा स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया था घटना में कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया था आग बुझाने के लिए 20 गाड़ियों को बुलाया गया था इस दौरान कोई जनहानि नहीं सामने आई थी, लेकिन आग लगने से लाखों का मामल जलकर राख हो गया था!
: SBI बैंक में लूट का प्रयास, चाकू-तमंचे से गार्ड और मैनेजर पर किया हमला, तीन घायल!
Sat, Jan 18, 2025
SBI बैंक में लूट का प्रयास, चाकू-तमंचे से गार्ड और मैनेजर पर किया हमला, तीन घायल!
https://youtu.be/W8ELsUf11_Aउत्तर प्रदेश कानपुर : महानगर कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र पतरा स्थित स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार को लूटने का प्रयास किया गया जहां एक युवक चाकू और तमंचे से लैस होकर बैंक पहुंचा गार्ड ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उनपर हमला कर दिया जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैघाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा में स्थित SBI बैंक के मैनेजर वीरेंद्र ने बताया कि, हर रोज की तरह शनिवार की सुबह भी बैंक खोली गई थी इस दौरान बैंक में अचानक एक युवक हाथ में देसी तमंचा और चाकू लेकर घुस आया बैंक में तैनात गार्ड ने जब उस युवक को रोकने का प्रयास किया, तो युवक ने गार्ड के साथ हाथापाई शुरू कर दी मौके पर मौजूद बैंक मैनेजर वीरेंद्र और कैश अफसर प्राणनाथ शुक्ला ने लुटेरे को धर दबोचने की कोशिश की इस दौरान लुटेरे ने खुद को बचाने के लिए चाकू से बैंक मैनेजर और कैश अफसर पर हमला कर दिया जिससे वह भी घायल हो गए, कड़ी मशक्कत के बाद तीनों ने लुटेरों को पड़कर रस्सी से बांध दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पटर सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में सिक्योरिटी गार्ड और बदमाश को हैलट अस्पताल रेफर कर दियाइस घटना में अज्ञात हमलावर और बैंक के कर्मी भी घायल हो गए हैंघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिक्योरिटी गार्ड और बदमाश को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया हैउन्होंने बताया कि, अज्ञात हमलावर के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा साथ ही चाकू बरामद किया है. बैंक में अज्ञात हमलावर के आने का उद्देश्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है किसी प्रकार की कोई लूट नहीं हो पाई है बैंक कर्मियों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ा पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही!