यूपी के गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार 4 युवकों की दर्दनाक मौत!
उत्तर प्रदेश गोरखपुर : दरअसल जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार 4 युवकों की मौत हो गई, आपको बता दें हादसा, सिधुआपार गांव के पास हुआ मृतकों में राहुल, सुनील, प्रदुम्न और अरविंद शामिल हैं जो एक ही बाइक पर सवार थे,सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और बाइक से अपने घर सिधुआपार के गरथौली टोले की ओर लौट रहे थे, तभी शहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए, घटना उस वक्त हुई जब गरथौली टोला, सिधुआपार गांव के निवासी सुनील कुमार, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार, राहुल एक ही बाइक से घर लौट रहे थे, जैसे ही वे हाईवे पार कर सिधुआपार जाने के लिए मुड़े, उसी समय गोरखपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,यह घटना CCTV में भी कैद हुई है, जिसमें दुर्घटना की भयावहता देखी जा सकती है दुर्घटना स्थल पर ही बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गयाजहां चिकित्सकों ने सुनील, प्रदुम्न और अरविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया रास्ते में ही राहुल की भी मौत हो गई, हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग गया, पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है,दुर्घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, परिवार वालों में कोहराम मच गया, सुनील की पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है, उसकी दो बेटियां हैं, वहीं घायल राहुल की 1 जून को सगाई तय थी अरविंद कुछ ही दिन पहले बैंकाक से घर लौटा था,घटना के संबंध में SP साऊथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार के नंबर से मालिक और ड्राइवर की पहचान की जा रही है, घटना बड़ी है, मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी!