Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गंगा स्नान करने पहुंची 6 बच्चियां डूबीं,2 के मिले शव, 1 की तलाश जारी, गोताखोरों ने बचाई 3 जिंदगियां!

गंगा स्नान करने पहुंची 6 बच्चियां डूबीं,2 के मिले शव, 1 की तलाश जारी, गोताखोरों ने बचाई 3 जिंदगियां!

    उत्तर प्रदेश गाजीपुर : दरअसल जनपद के करंडा थाना क्षेत्र में अमवां गंगा घाट पर रविवार सुबह 6:30 बजे बड़ा हादसा हो गया. यहां गंगा स्नान करने पहुंची 8 बच्चियों में 6 अचानक डूबने लगीं. मौके पर मौजूद मल्लाहों ने जान की बाजी लगाकर बच्चियों को बचाना शुरू किया, लेकिन तीन बच्चियां गंगा की तेज धारा में लापता हो गईं. इनमें से दो बच्चियों का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है,1 बच्ची की तलाश में पुलिस और गोताखोरों की टीम लगी है थाना प्रभारी करंडा जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी बच्चियां पास के गांव रमजनपुर की रहने वाली हैं, लापता बच्चियों की पहचान पूनम यादव (19), रोली (16) और खुशी (12) के रूप में हुई है. तीनों रमजनपुर गांव की निवासी हैं थाना प्रभारी ने बताया कि घाट के बगल में ही कहीं से बालू वगैरह निकाली गई थी. वहीं पर यह हादसा हुआ है. मौके पर मौजूद मल्लाहों ने तीन बच्चियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. वहीं, तीन तेज धारा में बह गईं. इनमें से 2 के शव बरामद हुए हैं. परिजनों से इनकी पहचान कराई जा रही है.   वहीं मल्लाह बलिराम चौधरी ने बताया कि सभी बच्चियां नहाने आई थीं. उन्हें बचाने की कोशिश की गई और तीन को बचा भी लिया, लेकिन तीन लहरों के साथ ओझल हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी है. घाट पर मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हर किसी की आंखें नम हैं. पुलिस-प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सुबह कुछ बच्चियों के डूबने की सूचना मिली थी. तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है,गंगा की लहरों में समाई इन बेटियों की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीम जुटी है,आसपास के सभी घाटों पर चौकसी बढ़ा दी गई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन