Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राष्ट्रद्रोह के आरोपों से घिरीं अभिनेत्री कंगना रनौत, आगरा की MP-MLA कोर्ट में सुनवाई, पांचवीं बार भी नहीं पहुंचीं कंगना!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Feb 10, 2025
Post views : 77

राष्ट्रद्रोह के आरोपों से घिरीं अभिनेत्री कंगना रनौत, आगरा की MP-MLA कोर्ट में सुनवाई, पांचवीं बार भी नहीं पहुंचीं कंगना!

  उत्तर प्रदेश आगरा : आगरा जिले की MP-MLA कोर्ट में सोमवार की दोपहर अभिनेत्री व BJP सांसद कंगना रनौत से जुड़े केस की सुनवाई हुई, लेकिन नोटिस के बाद पांचवीं बार भी कंगना कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं उनकी ओर से कोई अधिवक्ता भी नहीं पहुंचा न्यू आगरा थाना पुलिस ने आख्या रिपोर्ट पेश की कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की है मामले में पिछली सुनवाई 9 जनवरी को हुई थी उस दौरान भी कंगना कोर्ट में पेश नहीं हुईं थीं उनकी ओर से वकील भी पक्ष रखने नहीं पहुंचे थे इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 8 फरवरी तय की गई थी मगर, द्वितीय शनिवार होने की वजह से सुनवाई की तारीख 10 फरवरी निर्धारित कर दी गई थी मामले में पिछली तारीख पर कोर्ट ने न्यू आगरा पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी अभिनेत्री कंगना रनौत राष्ट्रद्रोह के आरोपों से घिरी हैं वादी व अधिवक्ता रमाकांत शर्मा ने बताया कि कोर्ट से सुनवाई के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत को तलब करने का आदेश जारी होने की उम्मीद थी वादी वरिष्ठ कांग्रेस नेता-अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने आगरा के विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में कंगना रनौत के विरुद्ध देशद्रोह व राष्ट्र अपमान की धाराओं में 11 सितंबर 2024 को वाद दायर किया था आरोप लगाया था कि हिमाचल की मंडी से भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने 26 अगस्त 2024 को एक साक्षात्कार में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों को हत्यारा बताया था इसके अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 31 अगस्त 2024 को आगरा पुलिस कमिश्नर और न्यू आगरा थाना प्रभारी को शिकायत भेजी थी. इसमें अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी. आरोप लगाया था कि अभिनेत्री ने एमएसपी एवं अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करने वालों किसानों पर टिप्पणी की. सन 2020 और 2021 में दिल्ली के बार्डर पर धरने पर बैठे लाखों किसानों के लिए अमर्यादित बात कही. 16 नवंबर 2021 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का भी मजाक उड़ाया था वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह भैया ने बताया कि, स्पेशल कोर्ट MP MLA के न्यायधीश अनुज कुमार सिंह की ओर से अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत के दिल्ली एवं कुल्लू मनाली हिमाचल के पते पर नोटिस भेजे गए थे. ये तामील भी हुए इसके बावजूद अभिनेत्री कंगना अभी तक एक भी नोटिस पर कोर्ट में नहीं पहुंचीं उनके वकील भी नहीं आए. इस पर हमने नौ जनवरी की तारीख पर पैरवी की कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 8 फरवरी दी थी मगर, उस दिन द्वितीय शनिवार था इसलिए, सुनवाई की तारीख आज तय की गई थी वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत शर्मा ने बताया कि सुनवाई में न्यू आगरा थाना पुलिस ने वादी और गवाह के बयान की सत्यता की जांच करके कोर्ट में अपनी आख्या रिपोर्ट पेश की. इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 27 फरवरी दी है. इस मामले में हम कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं. उम्मीद है कि अगली सुनवाई में कंगना रनौत को सम्मन जारी किया जा सकता है. ऐसे में कंगना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, अभिनेत्री व BJP सांसद कंगना रनौत ने सफाई में 25 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया था इसमें उन्होंने अपने बोले शब्द वापस लेने की बात कही थी कहा था कि मेरी बात से यदि यदि किसी को निराशा हुई है तो मुझे इसका खेद रहेगा वीडियो में अभिनेत्री कंगना रनौत यह कह रहीं थीं कि वह केवल अभिनेत्री ही नहीं भाजपा की सांसद भी हैं उनके बयान से जिसे भी ठेस पहुंची है उसके लिए उन्हें खेद है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन