Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: 27 साल बाद पिता की मौत का बेटे ने लिया बदला, एक शूटर गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jan 31, 2025
Post views : 106

27 साल बाद पिता की मौत का बेटे ने लिया बदला, एक शूटर गिरफ्तार!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल भदोही जिले में प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह की हत्या करने वाले शूटर फरमूद को यूपी STF ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है हत्याकांड के मास्टरमाइंड सौरभ सिंह ने प्रिंसिपल की हत्या करने के लिए फरमूद को 5 लाख रुपये में सुपारी दी थी,डिप्टी SP STF डीके शाही ने बताया कि 21 अक्टूबर 2024 को भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह की बाइक सवाल शूटर्स ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड सौरभ सिंह और शूटर आमिर व कलीम को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि सुपारी लेने वाला फरमूद, जो खुद प्रिंसिपल की हत्या करने में शामिल था, वह फरार चल रहा था उसे फन मॉल गोमती नगर के पास से गिरफ्तार किया गया है वहीं, पूछताछ में शूटर ने बताया कि, सौरभ ने प्रिंसिपल की हत्या करने के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी हत्या करने के लिए एक माह रेकी करने के बाद 21 अक्टूबर को हत्याकांड को अंजाम दिया था आपको बता दें भदोही पुलिस के अनुसार, सौरभ ने यह हत्याकांड 27 वर्ष पहले हुई अपने पिता कि हत्या का बदला लेने के लिए करवाया था 27 वर्ष पहले सौरभ के पिता अजय बहादुर सिंह की नेशनल इंटर कॉलेज में नौकरी लगनी थी, लेकिन इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई जिसके बाद योगेंद्र बहादुर की इसी कॉलेज में नौकरी लग गई,सौरभ के पिता की हत्या के मामले में योगेंद्र बहादुर समेत दो लोगों को आरोपी बनाया गया था हालांकि, बाद में दोनों आरोपी बरी हो गए थे उस वक्त आरोपी सौरभ महज 6 माह का था जिसके बाद से ही वह योगेंद्र बहादुर से दुश्मनी रखने लगा था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन