Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सीजेए ने पुण्यतिथि पर याद किया पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी को याद!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Mar 25, 2025
Post views : 68

सीजेए ने पुण्यतिथि पर याद किया पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी को याद!

 

- जिलाध्यक्ष त्रिभुवन के नेतृत्व में प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

  उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर। पत्रकार पुरोधा एवं अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के पुण्यतिथि पर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। बताते चलें कि मंगलवार को पत्रकारों एवं कलमकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष कर्म मोहम्मद के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार साथियों के साथ विद्यार्थी चौक पर स्थित पत्रकार पुरोधा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी अमर रहें नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अमर शहीद विद्यार्थी जी के कर्तव्य पथ पर चलने का संकल्प भी लिया है। इसी कड़ी में खागा तहसील में तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्या तथा बिंदकी में तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सोनू वर्मा, तहसील सचिव धीर सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार, जिला सचिव मानेन्द्र सिंह, जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जे पी सिंह चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल पटेल, तहसील उपाध्यक्ष विष्णु स्वरूप, उपाध्यक्ष महेश चौधरी, सचिव नाजिया शेख, कोषाध्यक्ष ताज आब्दी, ऐरायां ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, ब्लॉक महासचिव मेराज अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, ब्लॉक सचिव रेहान अहमद, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य नयन सिंह, फतेहपुर नगर सचिव पंकज सक्सेना, भिटौरा ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य कमरुल निशा, महताब आलम सहित कई लोग उपस्थित हुए हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन