Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पड़ोसी के घर पहुंची महिला से मारपीट

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बुध बाजार के खोखा व्यापारियों ने महापौर से लगाई गुहार : महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

आलम वारसी 2

Tue, Jun 23, 2026
Post views : 166

मुरादाबाद। बुध बाजार के खोखा व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर विनोद अग्रवाल से कैंप कार्यालय में मुलाकात की। व्यापारियों ने बताया कि नगर निगम पिछले दो साल से बुध बाजार स्थित खोखों का किराया नहीं ले रहा है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

महापौर को सौंपे पुराने दस्तावेज

प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को पूर्व में जमा किराए की रसीदें, मैप एवं अन्य प्रपत्र भी सौंपे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरीश भसीन ने कहा कि सभी खोखे वैध हैं और व्यापारी किराया देने को तैयार हैं, लेकिन निगम द्वारा किराया न लिए जाने से दिक्कत हो रही है।

महापौर ने दिया आश्वासन

हरीश भसीन ने बताया कि महापौर विनोद अग्रवाल ने आश्वस्त किया है कि किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा। किराए की समस्या का समाधान बोर्ड की अगली बैठक में कराने का प्रयास किया जाएगा। महापौर ने अपील की कि नगर के सभी वैध खोखा धारक 15 जुलाई तक अपने प्रपत्र जमा करा दें, ताकि सभी पर एक साथ निर्णय लिया जा सके।

ये रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में मयूर भाटिया, विनीत भंडूला, मयंक मदान, चिराग सिक्का, सनी धवन, अनूप खन्ना, सैय्यद खान, यशपाल, राजू, अंकित मदान, गौरव मदान सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

Tags :

महापौर ने आश्वस्त किया किसी भी वैध खोखा धारक को नहीं हटाया जाएगा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन