Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: एक महीने की मासूम बेटी का इलाज कराने जा रहे फौजी का परिवार खत्म, डंपर-कार की खौफनाक भिड़ंत, 5 की मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Feb 11, 2025
Post views : 177

एक महीने की मासूम बेटी का इलाज कराने जा रहे फौजी का परिवार खत्म, डंपर-कार की खौफनाक भिड़ंत, 5 की मौत!

    उत्तर प्रदेश बहराइच : दरअसल कैसरगंज इलाके में बहराइच-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई हादसा सुबह बेहड़ गांव के पास हुआ हादसे में माता-पिता-बेटी और फौजी समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है रिसिया थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी सेना में जवान अबरार (28) अपनी पत्नी रुकैया (25), एक माह की बेटी हानिया के अलावा पिता गुलाम हजरत (65) और माता फातिमा (55) के साथ बेटी के इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे कार में उनका रिश्तेदार चांद (22) भी था मंगलवार की सुबह बहराइच-लखनऊ नेशनल हाईवे पर करीम बेहड़ गांव के पास उनकी कार कैसरगंज की तरफ से आ रहे एक डंपर से भिड़ गई आमने-सामने की टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई मौके पर ही अबरार, हानिया, गुलाम हजरत, फातिमा और चांद की मौत हो गई जबकि रुकैया गंभीर रूप से घायल हो गई हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों और घायल महिला को बाहर निकलवाया, महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया हादसे के बाद काफी संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में 5 की मौत हुई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन