Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कानपुर में भीषण अग्नि हादसा,4 मंजिला मकान में लगी आग, फायरकर्मियों ने 8 से ज्यादा लोगों की बचाई जान!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Feb 28, 2025
Post views : 88

कानपुर में भीषण अग्नि हादसा,4 मंजिला मकान में लगी आग, फायरकर्मियों ने 8 से ज्यादा लोगों की बचाई जान!

  उत्तर प्रदेश कानपुर : महानगर कानपुर के  बजरिया थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में गुरुवार देर रात एक इलेक्ट्रिक शॉप में आग लग गई कुछ ही देर में आग की लपटें और धुंए का गुब्बार मकान के प्रथम तल तक पहुंच गया इससे उसमें रहने वाले 9 लोग और 6 पालतू जानवर फंस गए आग की लपटे देख इलाके में हड़कंप मच गया आननफानन स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग भी बुझाई   मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के मुताबिक गुरुवार रात करीब 10 बजे बजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर में एक चार मंजिला मकान के भूतल में स्थित इलेक्ट्रिक की शॉप में आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने पूरे ग्राउंड फ्लोर को चपेट में ले लिया. फर्स्ट फ्लोर में कई परिवार रहते हैं. आग की लपटें देख लोगों में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी सीसामऊ, एसएचओ नजीराबाद व SHO बजरिया मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों के मदद से फायरकर्मियों ने आग बुझाने के साथ आग से घिरे लोगों को भी बाहर निकाला इस दौरान चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्ग महिला को फायरकर्मी ने अपने कंधे पर लादकर प्रथल तल से नीचे उतारा इसके अलावा आग में 6 पालतू कुत्त भी फंस गए थे फायरकर्मियों ने सभी को सुरतक्षित बाहर निकाला   मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया था. फायरकर्मियों की सूझबूझ और सतर्कता के चलते मकान में फंसे नौ व्यक्तियों एवं छह पालतू जानवरों को लेटर द्वारा बिल्डिंग में प्रवेश कर सकुशल निकाल लिया गया है आग को पूर्ण रूप से बुझा लिया गया है घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, घटना की जांच की जा रही है जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन