आओ हाथ बढ़ाएं द्वारा निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन : बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच
आलम वारसी
Sun, Apr 19, 2026
मुरादाबाद, बुद्धि विहार, भाटिया चौराहा स्थित ट्रस्ट कार्यालय में शनिवार को चैरिटेबल ट्रस्ट आओ हाथ बढ़ाएं द्वारा निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराना रहा।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच
कार्यक्रम में डॉ. प्रीती गुप्ता एवं डॉ. सुदीप कौर ने अपनी सेवाएं दीं। दोनों डॉक्टरों ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बीमारियों से बचाव व पोषण संबंधी जरूरी परामर्श दिया।
निःशुल्क जांच और दवाइयां
एलडी ग्रुप और सेठी मेडिकल स्टोर की ओर से सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं एशियन पैथ लैब द्वारा डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच भी पूरी तरह निःशुल्क की गई।
60 महिलाओं ने उठाया लाभ
इस शिविर में लगभग 50 से 60 महिलाओं ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। जांच के बाद सभी महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों के साथ-साथ सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए, ताकि महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
ट्रस्ट सदस्यों का रहा सहयोग
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजली पांडेय के साथ राघव रस्तोगी, प्रियंका भटनागर, राजेश रस्तोगी, गरिमा सिंह, सृष्टि अधिकारी, कमल गोला, रवि यदुवंशी सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
आगे भी जारी रहेंगे शिविर
ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजली पांडेय ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें। शिविर में आई महिलाओं ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।
Tags :
मुरादाबाद।।आओ हाथ बढ़ाएं द्वारा निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन