Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: रायबरेली में फिर बड़ा सड़क हादसा, सब इंस्पेक्टर की मौत, 3 लोग घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Feb 12, 2025
Post views : 66

रायबरेली में फिर बड़ा सड़क हादसा, सब इंस्पेक्टर की मौत, 3 लोग घायल!

  उत्तर प्रदेश रायबरेली : रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है घायलों का CHC में प्राथमिक इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है बताया गया कि हादसा मंगलवार रात करीब तीन बजे जगत ढाबा के पास हुआ था सेमरी चौकी इंचार्ज चमन सिंह भदौरिया की निजी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में घुस गई थी हादसे में चौकी इंचार्ज चमन सिंह सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लालगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने चौकी इंचार्ज चमन सिंह को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर हालत में तीन अन्य लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पर हमराही जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया दो अन्य संदिग्ध उदय व सूर्यभान भी जख्मी हुए हैं दोनों को पुलिस चौकी पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था लालगंज CHC के डॉ. गौरव पांडे ने बताया कि डायल 112 गाड़ी से SI चमन सिंह भदौरिया को लाया गया था वे रोड एक्सीडेंट के बाद यहां इमरजेंसी लाए गए थे परीक्षण किया गया तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी चमन सिंह भदौरिया मूलरूप से बहराइच जिले के रहने वाले हैं इस समय वे सेमरी चौक, थाना खीरों के इंचार्ज भी थे हादसे में कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें खीरों सीएचसी भेज दिया गया जिला अस्पताल के डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि तीन लोग घायल अवस्था में यहां लाए गए हैं जिसमें एक पुलिसकर्मी हैं सभी का इलाज चल रहा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन