Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मायावती बोली, दलितों के वोट बैंक के लिए महापुरुषों की याद में कार्यक्रम आयोजित करने का दिखावा कर रही सरकार!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 22, 2025
Post views : 84

मायावती बोली, दलितों के वोट बैंक के लिए महापुरुषों की याद में कार्यक्रम आयोजित करने का दिखावा कर रही सरकार!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल देश के विभिन्न राज्यों में हाल ही में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को लेकर विवाद की खबरें सामने आईं, महाराष्ट्र में इस तरह की घटना हुई फिर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में घटना हुई, अब मध्य प्रदेश में भी इस तरह की घटना सामने आई हैं, लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने नाराजगी जाहिर की है, उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र व राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें जो संविधान निर्माता का अपमान कर रहे हैं. अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह मान लिया जाएगा कि दलितों के वोट बैंक के लिए ही सिर्फ महापुरुषों की याद में कार्यक्रम आयोजित करने का दिखावा किया जाता है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया जाहिर की है, बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी पोस्ट में लिखा कि संविधान निर्माता भारतरत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर इस बार देश के कई राज्यों में उनकी प्रतिमा का अनादर हो रहा है. इस मौके पर कार्यक्रम/जुलूस पर सामंती तत्वों के हमलों में अनेक लोगों के हताहत होने की घटनाएं हो रही हैं. ये अति-शर्मनाक है और सरकारों के दोहरे चरित्र का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि ऐसे दुखद मामलों में खासकर मध्य प्रदेश के मुरैना में अम्बेडकर जुलूस पर हुए हमले में दलित की हुई हत्या, अनेकों के घायल होने की घटना अति-निन्दनीय है. दोषियों के विरुद्ध अभी तक सख्त कार्रवाई नहीं किये जाने से राज्य सरकार इसमें स्पष्ट संलिप्तता को लेकर कठघरे में है. केन्द्र व सभी राज्य सरकारें दलितों पर ऐसे हो रहे अन्याय-अत्याचार व इनके महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के अनादर-अपमान की घटनाओं को गंभीरता से लेकर जरूर सख्त कार्रवाई करके इसे रोकें. वरना इन वर्गों के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे, सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें, ऐसी जातिवादी घटनाओं से स्पष्ट है कि केन्द्र व राज्य सरकारें डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जो कार्यक्रम आयोजित करती हैं, वे सब दलितों के वोट के लिए, दलित समाज को संदेश देते हुए कहा, ऐसे दोहरे चाल, चरित्र वाली पार्टियों से जरूर सावधान रहें!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन