Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव के जीआईसी ग्राउंड में हुआ मॉक ड्रिल, जिला प्रशासन मुस्तैद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, May 7, 2025
Post views : 155

 ब्लैक आउट का भी होगा अभ्यास

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान✍️­

उन्नाव। शहर के जीआईसी ग्राउंड में आज यानी बुधवार को एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने इस अभ्यास का नेतृत्व किया। यह मॉक ड्रिल किसी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का प्रदर्शन किया गया। जिला अधिकारी गौरांग राठी ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल का आयोजन समय-समय पर आवश्यक है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इसके अलावा स्कूलों मे अन्य प्रतिष्ठानों में भी मॉक ड्रिल किया जाएगा। वहीं, एसपी दीपक भूकर ने कहा कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने रात आठ बजे बिजली आपूर्ति रोककर ब्लैक आउट का भी अभ्यास होगा।सभी सर्किल के सीओ ने अपने-अपने थानों में बैठक भी की है।

सावधानियों से बचेगी जान

मॉक ड्रिल के दौरान नागरिकों को बताया गया कि हमले की स्थिति में जमीन पर लेट जाएं। सिर और गर्दन को सुरक्षित रखें। बिजली, गैस और पानी की सप्लाई तुरंत बंद कर दें। इस तरह की सावधानियां जान बचाने में मदद कर सकती हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से की अपील

मॉक ड्रिल में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की त्वरित कार्रवाई देखने को मिली। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह मॉक ड्रिल उन्नाव में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के अभ्यासों को सकारात्मक रूप में लें और किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें। इस अभ्यास के दौरान नवागत सीडीओ कृति राज एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सोनम सिंह, कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन