Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: आपरेशन मुस्कान: जनता का भरोसा जीता, उन्नाव पुलिस ने पेश की मिसाल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 13, 2025
Post views : 154

20 लाख के चोरी हुए मोबाइल तलाशकर पुलिस ने लौटाई 101 चेहरों पर मुस्कान, एसपी ने बताई हैरान करने वाली कीमत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत एसपी दीपक भूकर के निर्देश व एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ सिटी दीपक यादव के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस टीम ने जिले के अलग अलग थानाक्षेत्रों से पीड़ितों के खोए हुए 101 मोबाइल फोन जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है बरामद किये। गुम या चोरी हुई मोबाइल मिलते ही लोगों के चेहरे खिल गए। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने एसपी को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की सक्रियता के कारण हमलोगों का खोया हुआ मोबाइल मिल गया है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के 101 लोगों का मोबाइल लौटाने के लिए बुधवार को पुलिस लाईन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी दीपक भूकर ने लोगों के चोरी या गुम हुए 101 मोबाइल लौटाया।

एसपी बोले- हमारी टीम लगातार कर काम रही 

इस दौरान एसपी ने कहा कि पिछले साल सितंबर 2024 से लेकर अबतक तकरीबन एक करोड़ कीमत के 606 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया है। जिले के विभिन्न थाने में मोबाइल चोरी या गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसे लेकर सर्विलांस टीम लगातार काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि चोरी या गुम हुए करीब 20 लाख रुपए कीमत के 101 मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि मोबाइल कैसे और कहां से बरामद किया गया, इस पर एसपी ने कहा कि यह अनुसंधान का विषय है। पुलिस सभी मामलों में कार्रवाई करने में जुटी है। यूपी पुलिस मुख्यालय के आदेश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के थानों में जितने भी मोबाइल गुम होने, गिर जाने या चोरी हो जाने की शिकायत कराई गई थी, उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया है।

एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि पिछले साल 13 अक्टूबर को 81 मोबाइल, 17 नवम्बर को 101 मोबाइल, 17 नवंबर को 101 मोबाइल इस साल 19 जनवरी को 101 मोबाइल, 12 मार्च और 111 अप्रैल को 111 मोबाइल और आज 101 लोगों के मोबाइल फोन को उसके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया है। बरामदगी के मामले में प्रभारी सर्विलांस सेल के उपनिरिक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में टीम कांस्टेबल शुभम तोमर, प्रशांत बलियान, अरुण यादव, विवेक की प्रमुख भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन