: सपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर फूलन देवी को किया याद
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Fri, Jul 25, 2025

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की 24 वीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि वीरांगना स्व. फूलन देवी ने पूरे जीवन भर संघर्ष किया। वह एक जमीन से जुड़ी नेता थी। उन्होंने गरीबों,महिलाओं की उम्मीदों को पूरा किया। फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े, वंचित और दलित समाज के संघर्ष का इतिहास है। वह कश्यप, मल्लाह, बिंद, निषाद, बाथम, समाज की अस्मिता और सामाजिक न्याय की प्रतीक बन गई थीं। राजेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें मिर्जापुर-भदोही से सांसद बनाकर पिछड़े और दलित समाज को उनका हक और सम्मान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया था।

सपा पूर्व विधायक रामकुमार ने कहा कि फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े वंचित और दलित समाज के संघर्ष का इतिहास है। वह निषाद, मल्लाह, बिंद, कश्यप, माझी समाज की अस्मिता और सामाजिक न्याय का प्रतीक बन गई थीं। 25 जुलाई को दिल्ली में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

राजेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा से ही समाज के शोषित, वंचित, पीड़ित वर्ग के हितों को लेकर संघर्ष किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगे भी यह सघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर अमन अंजुम, राहुल अग्निहोत्री, लकी यादव, हेमंत पाल, अंकित यादव, रमन पटेल, धीरेंद्र यादव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन